जानिए कौन हैं वो चार चेहरे, जो मध्य प्रदेश में बीजेपी के कोटे से जा रहे हैं राज्यसभा

Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी ने मध्य प्रदेश के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्य की कुल 5 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसमें बीजेपी के तीन और कांग्रेस के एक सीट पर जीत पक्की है। पांचवीं सीट के लिए कशमकश रहेगी।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इनमें चार नेताओं का नाम है‌। भाजपा ने माया नारोलिया डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल उम्मीदवार का इंतजार है।

Rajya Sabha Elections:

मंदसौर के बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम निवासी माया नारो‍लिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष हैं। जबकि डॉ एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं।

डॉ लोगनाथन मुरुगन पहले भी एमपी से राज्‍यसभा में गए हैं। वे वर्तमान में मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वे भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। बाल योगी उमेश नाथ उज्जैन पीठाधीश्वर हैं। वाल्‍मीकि समाज के उत्‍थान और विकास के लिए वे लगातार कार्यरत हैं।

उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से 2 अप्रैल को 5 राज्य सभा सीटें रिक्‍त हो रही हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+