Rajgarh Exit Poll Result 2024: राजगढ़ लोकसभा सीट जीत पाएंगे दिग्विजय सिंह? जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल
Rajgarh lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सातवें चरण का मतदान कल खत्म हो गया। उसके बाद जारी हुए टीवी चैनल और न्यूज़ एजेंसी के अपने-अपने एग्जिट पोल ने आंकड़े जारी किए। जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाई दिया। वहीं ज्यादातर न्यूज़ एजेंसी ने मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटें भाजपा को दी है।
इसका मतलब मध्य प्रदेश की हॉट सीटों पर भी बीजेपी जीत रही है। जिसमें राजगढ़ और छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, इन दोनों सीटों पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की साख दाव पर लगी हुई है। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इन आंकड़ों पर सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों में फैला हुआ है जिसमें राजगढ़ गुण और अगर माल भाषा मिले अगर किसी टीवी चैनल को यहां एग्जिट पोल करना है तो उसे तीनों जिलों में अपने लोग भेजने होंगे। क्या उन्होंने भेज राघोगढ़ से सुसनेर तक एक ही दिन में एक साथ वोट डालकर बाहर आ रहे हैं लोगों से पूछना कि बोर्ड किसे दिया और इससे एग्जिट पोल तैयार करना संभव नहीं है। इसके लिए कम से कम 100 लोगों से अधिक की आवश्यकता होगी।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार लखन गुरु की माने तो राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से दिग्विजय सिंह की स्थिति काफी मजबूत है ऐसे में एग्जिट पोल की जो नतीजे सामने आए हैं उससे हर कोई हैरान है। यह तो एग्जिट पोल के नतीजे हैं खैर असली परिणाम तो 4 जून को ही सामने आएंगे, तब तक जनता को इस पर कम विश्वास करना चाहिए।
राजगढ़ में 74 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान
इस बार राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 74 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। लोगों का मानना है कि यह कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत हो सकता है, वहीं कुछ इसे बीजेपी के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पक्ष में हवा का रुख जा सकता है। विधानसभावार समीकरण के अनुसार, राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 69 हजार 787 मतदाता हैं, जिनमें 23 थर्ड जेंडर हैं।
बीते 7 मई को इस बार लोकसभा चुनाव में 14 लाख 27 हजार 811 मतदाताओं ने वोट डाला था, जो कुल मतों का 74 प्रतिशत से अधिक है। सुसनेर में पुरूष मतदाता की संख्या 1 लाख 22 हजार 88 है, जबकि महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 15 हजार 167 है। अतः, इस बार कुल 1 लाख 79 हजार 263 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
निम्नलिखित सर्वे में उल्लिखित है कि किस दल को कितनी सीटें मिल रही हैं:
- न्यूज 24 - टुडेज चाणक्य: इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को प्रदेश की सभी 29 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को किसी भी सीट पर जीत का अनुमान नहीं है।
- इंडिया टीवी: इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को 28 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक सीट की जीत का अनुमान है।
- एबीपी सी वोटर: इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को 26-28 सीटें और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलने की संभावना है।
- इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया: इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को 28-29 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है।
- टाइम्स नाऊ: इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को प्रदेश की सभी 29 सीटें मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications