IPL में RCB के कप्तान बने रजत पाटीदार का MP से खास कनेक्शन, ऐसा रहा अब तक का प्रदर्शन

MP के युवा इन दिनों क्रिकेट में अपना दम खम दिखा रहे हैं। इस बीच अब मध्य प्रदेश के क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद ही खास खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां युवा क्रिकेटर रजत पाटीदार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RBC का कप्तान बनाया गया है।

वहीं अब रजत पाटीदार के नेतृत्व में RCB, IPL 2025 में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। रजत पाटीदार को मिली नई जिम्मेदारी के बाद अब बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Indore

इंदौर से क्रिकेट की शुरुआत करने वाले बल्लेबाज रजत पाटीदार ने क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में अपना दम दिखाया है। क्रिकेटर रजत पाटीदार इन दिनों लगातार अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, जहां आईपीएल से शुरू हुआ रजत पाटीदार का शानदार प्रदर्शन अब तक जारी है। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा बनने के बाद रजत पाटीदार ने अच्छा खासा खेल दिखाया था। वहीं इसके बाद रजत पाटीदार सुर्खियों में आ गए, वहीं अब पाटीदार को उनके शानदार प्रदर्शन का तोहफा देते हुए आरसीबी ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए कप्तान बनाया है।

इससे पहले रजत पाटीदार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान रजत पाटीदार ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। वहीं अब IPL में रजत पाटीदार को अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है, जहां RCB ने उन्हें अपना कप्तान बनाया है।

रजत पाटीदार को मिली नई जिम्मेदारी के बाद अब बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां रजत पाटीदार को टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ अब रजत पाटीदार क्रिकेट में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, जहां उनकी यह नई पारी मध्य प्रदेश के क्रिकेट जगत के लिए एक नया इतिहास बनकर सामने आएगी।

ये भी पढ़े- RCB ने रजत पाटीदार को ही क्यों बनाया कप्तान? क्या है विराट कोहली को दूर रखने का कारण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+