'राजस्व महा अभियान', 30 लाख से अधिक लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण, CM मोहन यादव ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में दो चरणों में चलाए गए महा अभियान के दौरान 30 लाख से अधिक लंबित राजस्व प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण किया गया है।

CM Mohan Yadav

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि "राजस्व महा अभियान", प्रक्रियाएं हुईं आसान, सुशासन बना मध्यप्रदेश की पहचान , मध्यप्रदेश में दो चरणों में चलाए गए महा अभियान के दौरान 30 लाख से अधिक लंबित राजस्व प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण।'

राजस्व महाअभियान चलाया गया

आपको बता दें कि दिसंबर में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पूरी कोशिश लंबित मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करने की थी। इसी बात के मद्देनजर राजस्व महाअभियान चलाया गया था, जिसकी मॉनिटरिंग के लिये राजस्व महाभियान डैशबोर्ड भी बना था। पहला अभियान 15 जनवरी से 29 फरवरी तक चला और दूसरा अभियान 1 मार्च 2024 से 10 मार्च 2024 तक चला है।

30 लाख लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण

पहले अभियान के मद्देनजर 26 लाख प्रकरणों और दूसरे अभि्यान के तहत 4 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है, मतलब कुल मिलाकर 30 लाख लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण हुआ है। मालूम हो कि राजस्व महाभियान के तहत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती पर बातें हुईं और इससे संबधित समस्याओं का समाधान किया गया।

सरकार के इस कदम किसानों में काफी खुशी

सरकार ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया था कि किसान, जो कि हमारे अन्नदाता हैं, उनकी समस्याओं का सुलझाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए सभी लोग सख्ती से दिशा निर्देश का पालन करें। मालूम हो कि सरकार के इस कदम किसानों में काफी खुशी हैं, उन्होंने इस बात के लिए सरकार को धन्यवाद भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+