लॉकडाउन में सिलवानी SDM की पत्नी ने खाली सड़क पर सरकारी गाड़ी से सीखी ड्राइविंग, देखें Viral Video

रायसेन। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच देश में तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाना पड़ा है। खुद पीएम नरेन्द्र मोदी देशवासियों से घरों से बाहर नहीं निकलने और लॉकडाउन के नियमों की पालना की अपील कर चुके हैं, मगर मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक एसडीएम की पत्नी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन और सरकारी गाड़ी का उपयोग करते नजर आई है। मामला सामने आने के बाद रायसेन जिला कलेक्टर ने एसडीएम को हटा दिया है।

एसडीएम अनिल जैन की पत्नी चला रही थी गाड़ी

एसडीएम अनिल जैन की पत्नी चला रही थी गाड़ी

दअरसल, रायसेन जिले के सिलवानी उपखंड के एसडीएम अनिल जैन की पत्नी किरण जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे एसडीएम की सरकारी गाड़ी से ड्राइविंग सीखती नजर आ रही हैं। वो भी लॉकडाउन के चलते खाली पड़ी शहर की सड़कों पर।

 लाइसेंस घर रखा हुआ है...

लाइसेंस घर रखा हुआ है...

सिलवानी एसडीएम अनिल जैन की सरकारी गाड़ी एक महिला द्वारा चलाए जाने पर लोगों के एक बारगी तो माजरा समझ नहीं आया। जानकारी मीडिया तक पहुंची तो गाड़ी रुकवा गई। तब पता चला कि एसडीएम का ड्राइवर उनकी पत्नी को गाड़ी चलाना सीखा रहा है। जब एसडीएम की पत्नी से लाइसेंस होने के बारे में पूछा गया तो जवाब कि 'फालतू की बातें मत करो, लाइसेंस है मेरे पास, घर पर रखा हुआ है।'

 जैन की जगह खरे को लगाया

जैन की जगह खरे को लगाया

लॉकडाउन में घर में बैठने की बजाय सड़कों पर सरकारी गाड़ी दौड़ाने का मामला जब रायसेन जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और 15 अप्रैल को सिलवानी एसडीएम के पद से अनिल जैन को हटा दिया। उनकी जगह जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एलके खरे को सिलवानी एसडीएम के पद पर लगाया।

पकड़ी गईं तो पीछे आकर बैठीं

पकड़ी गईं तो पीछे आकर बैठीं

मीडियाकर्मी ने जब एसडीएम की गाड़ी रुकवाई तब गाड़ी उनकी पत्नी किरण जैन चला रही थी। ड्राइवर उनके पास वाली सीट पर बैठा था। गाड़ी रुकवाते ही वह नीचे उतरकर पीछे वाली सीट पर जा बैठीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+