MP News: लोग तब रह गए दंग जब आसमान से बरसने लगे पीले मेंढक, इस बेहद दुर्लभ घटना का वीडियो हुआ वायरल
Seoni News: बारिश के मौसम में पानी और ओले गिरना आम बात है, लेकिन अगर आसमान से मेंढक बरसने लगें तो ये आश्चर्य ही होगा। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सिवनी से सामने आया है। यहां बारिश के साथ आसमान से मेंढक बरसने लगे, जिसे देख लोग अचंभित हैं।
सिवनी में बड़ी संख्या में एकत्रित इंडियन बुल फ्रॉग मेंढकों का अनोखा नजारा देखा गया। जानकारों के हिसाब से इसे समृद्ध मानसून का प्रतीक माना जाता है। यह सिवनी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और जीवंत वन आवास को प्रदर्शित करता है।

पेंच टाइगर रिजर्व के जंगलों में बारिश के मौसम के आगमन के साथ पीले मेंढकों का एक बड़ा समूह देखा गया है। यह समूह शिव की नगरी कहे जाने वाले सिवनी मुख्यालय में नए रेलवे स्टेशन के लिए बन रहे सड़क मार्ग पर दिखाई दिया। बारिश का पानी जमा होने वाले एक स्थान पर, बारिश के बाद अचानक इन पीले मेंढकों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इन मेंढकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इन्हे लेकर अपनी जिज्ञासा जाहिर कर रहे हैं।
विशेषज्ञों के जानकारी मुताबिक भारतीय बुलफ्रॉग प्रजाति के मेंढक हैं। जो आमतौर पर जंगलों में पाए जाते हैं। बारिश के मौसम में ये मेंढक प्रजनन के लिए तालाबों और गड्ढों में इकट्ठा होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह प्राकृतिक घटना सिवनी की जैव विविधता को दर्शाती है। इंडियन बुल फ्रॉग को किसानों के लिए लाभदायक माना जाता है। इनका इतनी संख्या में एक जगह पाया जाना अच्छे मानसून का संकेत हो सकता है। ये प्रजनन काल के कारण अपना रंग बदलकर गहरा कर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications