जबलपुर, कटनी ,उज्जैन समेत इन जिलों में बारिश ने मचाई तबाही, उफान पर नदियां, जानें मौसम पर IMD का अपडेट
MP ka Mansoon: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। जुलाई का महीना खत्म होने से पहले ही प्रदेश में औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज की जा चुकी है। भारी बारिश के चलते नदी-तालाबों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार को सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, छतरपुर और अनूपपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल बारिश की रफ्तार में कमी आई है। लेकिन 30 जुलाई से एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसकी वजह से 31 जुलाई से एक बार फिर पूरे मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश दौर देखने को मिलेगा।
प्रशासन ने जारी की चेतावनी
भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर मंदिर डूब गए हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते मध्य प्रदेश के कई डैमों के गेट खोलना पड़ा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। जबलपुर में बरगी डैम के 7 गेट खोले गए हैं। भोपाल के कोलार डैम के भी दो गेट खोले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications