Bhopal News: यात्रियों के लिए मेट्रो की तर्ज पर 20 से अधिक स्टेशनों के पूछताछ केंद्रों को ठेके पर देगा रेलवे
Railways Bhopal News: मेट्रो की तर्ज पर जल्दी रेलवे में भी इंक्वारी काउंटर पर प्राइवेट कर्मचारी नजर आएंगे जो ड्रेस कोड के साथ यात्रियों को ट्रेन सहित स्टेशन से संबंधित जानकारी देंगे। भोपाल सहित पमरे जोन के 20 से अधिक प्रमुख स्टेशन पर कौन सी ट्रेन कितनी लेट व किस प्लेटफार्म पर आएगी, कौन सी ट्रेन बदले रूट से चलेगी। इन सब की जानकारी आप निजी कर्मचारी देते हुए नजर आएंगे।
दरअसल, रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ पर निजी प्राइवेट कर्मचारियों के तैनाती करने जा रहा है। इसके बाद पमरे जोन के 20 प्रमुख स्टेशनों पर इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। पूछताछ केंद्र में 24 घंटे निजी कर्मचारी तैनात रहेंगे। इन कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड भी रहेगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से और स्टेशन भी जोड़े जाएंगे।

3 साल के लिए देंगे ठेका
रेलवे की वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इन पूछताछ केदो का तीन सालों के लिए निजी कंपनी द्वारा संचालन किया जाएगा। पिछले साल रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल कार्यालय को निर्देश दिए थे कि खर्चों में कटौती की जाए। इसके बाद स्टेशन से लैंडलाइन फोन, इंटरनेट कनेक्शन, सहित सफाई कर्मचारियों के पद समाप्त किए गए थे। छोटे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट बांटने वाले कर्मचारियों की बजाय कमीशन एजेंट को काम सोपा था अब पूछताछ केंद्र पर निजी कर्मचारी बैठेंगे।












Click it and Unblock the Notifications