'एसी 3-टियर इकॉनामी क्लास' 12 एक्सप्रेस ट्रेन में मिलेगी प्लेन जैसी सुविधा, किराया कम होगा
AC 3-Tier Economy Class भारतीय रेलवे ने थर्ड AC में सफर करने वालों पर किराए का बोझ कम करने और सीटें अधिक करने के लिए नए थर्ड एसी इकॉनामी कोच लगाने का निर्णय लिया है। मप्र से चलने वाली या गुजरने वाली 12 एक्सप्रेस ट्रेनों में अक्टूबर से ये कोच लगेंगे। इनमें 83 सीट्स होंगी और किराए का बोझ भी कुछ कम होगा। ये कोच तमाम सुविधाओं से लैस होंगे और थर्ड एसी व स्लीपर क्लास के बीच की श्रेणी के होंगे। दावों पर यकीन करें तो इनमें फ्लाइट की जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

पश्चिम मध्य रेलवे 12 एक्सप्रेस ट्रेनों में नए थर्ड एसी इकॉनामी कोच लगाएगा। रेलवे के निर्णयानुसार यात्रियों पर किराए का बोझ कम करने और ट्रेन में वेटिंग की समस्या को खत्म करने के लिए 72 के बजाय 83 बर्थ वाले नए कोच लगाए जाएंगे। यह कोच इन ट्रेनों में स्थाई रूप से लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने इन कोचों को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक थर्ड एसी इकॉनामी कोच में अभी की तुलना में किराया 5 से 6 प्रतिशत तक कम रखा जाएगा। सीधा मतलब यात्रियों की जेब से सफर के लिए कम खर्च होगा।
Recommended Video

MP से चलने वाली इन 12 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे थर्ड एसी इकॉनामी कोच
गोंडवाना एक्सप्रेस, मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस,भोपाल एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, जबलपुर श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस महाकौशल एक्सप्रेस, जबलपुर अमरावती एक्सप्रेस, दयोदय एक्सप्रेस, जबलपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, सोमनाथ एक्सप्रेस, जबलपुर-वीरावल जबलपुर एक्सप्रेस, जबलपुर इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस।
थर्ड एसी इकॉनामी कोच की अलग डिजाइन
एसी कोचों में अभी तक ट्रेनों में तीन क्लास थे। फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी। अब रेलवे ने 'एसी 3-टियर इकॉनामी क्लास' नाम से नया कोच शुरू करने का फैसला लिया है। जो जल्दी ही शुरू भी हो जाएगी। रेलवे की कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी में बन रहे कोचों की पहली खेप तैयार हो चुकी है। इस श्रेणी के लिए बिल्कुल अलग तरह के कोच बनाए जा रहे हैं। इनका डिजाइन एकदम अलग और आकर्षक है।
इन ट्रेनों की समयावधि बढ़ाई गई है
वर्तमान में चल रहीं कुछ स्पेशल ट्रेनों को चलाने की समय अवधि को आगे बढ़ाया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्णय अनुसार रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर तक तथा अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर तक चलती रहेगी। इससे पूर्व गाड़ी संख्या 01665-66 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 29 जून तक तथा गाड़ी संया 01666 अगरतला-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 2 जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया था। यह निणर्य अतिरिक्त यात्रियों के यातायात को क्लियर करने के लिए लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications