राहुल गांधी ने गुना की घटना का वीडियो किया शेयर, कहा- 'हमारी लड़ाई इसी सोच और...'

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के कैंट थाना इलाके के जगनपुर चक गांव में 15 जुलाई को एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की बर्बरतापूर्वक कार्रवाई का मामला सामने आया था। यहां पुलिस ने एक परिवार पर इस कदर कहर बरपाया कि तंग आकर पति-पत्नी ने जहर खा लिया। पुलिस की बर्रबरतापूर्वक कार्रवाई का वीडियो राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है। बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना भी साधा था।

Recommended Video

    Madhya Pradesh : Guna में किसान पर पुलिस का कहर, Rahul Gandhi ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    'हमारी लड़ाई इसी सोच और...'

    'हमारी लड़ाई इसी सोच और...'

    कांग्रस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने गुना की घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के ख़िलाफ़ है।' इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना भी साधा था। कमलनाथ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'ये शिवराज सरकार प्रदेश को कहां ले जा रही है? ये कैसा जंगल राज है? गुना में कैंट थाना क्षेत्र में एक दलित किसान दंपत्ति पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज।

    वायरल वीडियो पर बवाल, सीएम शिवराज ने लिया एक्शन

    दलित दंपति की पिटाई का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पुलिस द्वारा बुरी तरह से एक किसान दंपति को पीटा जा रहा है और उनके बच्चे रोते-बिलखते हुए उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से परेशान होकर दंपति ने कीटनाशक पी लिया और अब हालत काफी गंभीर है। विवाद के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से फौरी तौर पर एक्शन लिया गया। गुना के कलेक्टर और एसपी को हटाया गया, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए।

    क्या है पूरा मामला

    क्या है पूरा मामला

    यह घटना मंगलवार 14 जुलाई की है लेकिन इस घटना का वीडियो बुधवार 15 जुलाई को वायरल हुआ है। बता दें कि जगनपुर चक एक जमीन पर दलित परिवार का राजू बटाई पर खेती करता है। यही पर झोपड़ी बनाकर पत्नी सावित्री व 6 बच्चों के साथ रहता है। यह जमीन मॉडल कॉलेज के लिए चयनित हो गई। ऐसे में एसडीएम शिवानी रायकवार के निर्देश पर नायब तहसीलदार निर्मल राठौर के नेतृत्व में पटवारियों, आरआई अमले के साथ जमीन को खाली कराने पहुंचे थे।

    गुहार लगाते रहे पति-पत्नी

    गुहार लगाते रहे पति-पत्नी

    राजू व सावित्री टीम से यह गुहार लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया कि उनकी फसल की कटाई के बाद अतिक्रमण हटा लिया जाए। उन्होंने करीब चार लाख रुपए का कर्ज लेकर फसल की थी। टीम ने उनकी एक नहीं सुनी और फसल पर जेसीबी चला दी। यह देख राजू और सात्रिवी ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। मां की हालत देख मासूम बच्चे बिलख उठे और उसकी छाती से लिपट गए। मासूम बच्चों की चीख पुकार से हर किसी की रूह कांप गई।

    अस्पताल में चल रहा है इलाज

    अस्पताल में चल रहा है इलाज

    हालांकि राजू बच्चों को जहर पिला पाता इससे पहले ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दंपति के साथ मारपीट का ये वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+