Rahul Gandhi के पीएम मोदी पर दिए बयान पर बवाल, MP के मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- 'ये देश का अपमान है'

Rahul Gandhi's statement on PM Modi in US: अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमले शुरू कर दिए हैं। राहुल के बयान पर एमपी के गृहमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

Rahul Gandhis statement on PM Modi in US

Rahul Gandhi's statement on PM Modi in US: अमेरिका दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी से एक बार कांग्रेस घिर गई हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर अब एमपी में भी बीजेपी ने राहुल गांधी पर जुबानी हमला तेज कर दिया हैं। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बयानों की झड़ी लगी हुई हैं।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। नरोत्तम ने कहा कि जिस अमेरिका देश का राष्ट्रपति भारत दौरे पर पीएम मोदी का ऑटोग्राफ मांग रहे थे, उस देश में पहुंचकर राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे हैं।

आगे कहा कि यह किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान होता हैं। लगातार राहुल गांधी अपने आप को सुर्खियों में लाने के लिए इस तरह के बयान देते चले आ रहे हैं। देश को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ये देश की जनता सब समझती है और राष्ट्र भक्त हैं।

राहुल गांधी 6 दिनों के अमेरिका दौरे पर है। इसी दौरान एक जगह कुछ लोगों के बीच संवाद करते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने वहां कहा कि देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं। भगवान से भी ज्यादा जानते हैं. वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं।

इतना ही नहीं राहुल ने राहुल ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए यह भी कह दिया कि 'मुझे लगता है हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं. मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है?

वहीं एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पार्टी के अन्य नेताओं, मंत्रियों ने भी राहुल के बयान की निंदा की हैं। पार्टी का कहना है कि देश के प्रति ऐसी भावना रखने वाले नेताओं और उनकी पार्टी को 2024 में जनता सबक सिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+