राहुल गांधी ने संविधान की प्रति लहराकर देश का किया अपमान- झारखण्ड के गोड्डा में विष्णुदत्त शर्मा का बयान

Bhopal News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को झारखंड प्रवास के दौरान गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के देवघर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रधान कार्यालय में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि मेरे लिए देश में सिर्फ चार जातियां हैं, गरीब, युवा, किसान और महिला।

वीड़ी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री इन चार जातियों के साथ हर समाज वर्ग के कल्याण, विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर जनता को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के बीते दस वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास, गरीब कल्याण व जनहितैषी कार्यों की जानकारी जनता को देकर भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगे।

Rahul Gandhi insulted the country by waving a copy of the Constitution - Vishnudutt Sharma

शर्मा ने कहा कि हमें इस लोकसभा सीट को प्रचंड बहुमत से जीतकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर उनके हाथ मजबूत करना है। लोकसभा के बूथों पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का पार्टी का संकल्प है, हमें उसे पूरा करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश की जनता के मन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बसे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा विकास को आगे बढ़ाने और गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से देश की जनता के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता, चुनाव प्रबंधन से संबंधित टोलियों के पदाधिकारी व सदस्यों को अपने-अपने कार्यों के साथ मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भी कार्य करना है।

Rahul Gandhi insulted the country by waving a copy of the Constitution - Vishnudutt Sharma

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश और प्रदेश में फूट डालो और राज करो की नीति पर चलती रही है। अब कांग्रेस कामयाब नहीं होगी। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया है और जनता अब कांग्रेस को अच्छी तरस से समझ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, ताकि 2047 तक भारत विश्व गुरू बन सके और ''सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास और सबका-प्रयास'' के भाव से देश में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ती रहे।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जगह-जगह संविधान बचाने की बात करके संविधान का अपमान कर रहे हैं। देश के संविधान के लिए लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा के दौरान संविधान की प्रति को लहराकर संविधान का अपमान किया है। राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ता जनता को बताए कि प्रधानमंत्री जी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, इसलिए आप सभी श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+