मंदसौर जा रहे राहुल गांधी गिरफ्तार, कहा- किसानों को गोली देते हैं मोदी
मंदसौर। मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के बाद हिंसाग्रस्त मंदसौर, नीमच, उज्जैन,रतलाम और देवास समेत कई इलाकों में हालात फिलहाल सामान्य नहीं हुए हैं।
हालांकि हालात ज्यादा खराब मंदसौर में हैं जहां मंगलवार (6 जून) को केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने किसानों पर गोली चलाई थी, जिसमें 6 किसान मारे गए थे।

इसी कड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरूवार को मंदसौर पहुंचे। राजस्थान स्थित उदयपुर के रास्ते राहुल मंदसौर मोटरसाइकिल से पहुंचे। हालांकि जिले की सीमा पर राहुल को पुलिस ने रोक लिया। उन्हें नीमच में ही गिरफ्तार में लिया गया। राहुल को धारा 151 (शांतिभंग) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
देखें वीडियो
किसान को गोली देते हैं मोदी
हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल ने कहा कि बिना वजह बताए रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि मैं किसानों से मिलना चाहता था लेकिन ना मुझे यूपी जाने दिया गया ना ही मंदसौर। राहुल ने कहा कि ना किसानों का कर्जा माफ करते हैं ना बोनस देते हैं,बस गोलियां देते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी किसान को गोली देते हैं।
राहुल ने कहा कि किसानों की मौत के लिए नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह जिम्मेदार हैं।
इसके बाद राहुल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकार ने मुझे मंदसौर में मारे गए किसानों से मिलने और राज्य में घुसने से रोकने के लिए अपना सर्वेश्रेष्ठ काम किया।
राहुल ने ट्वीट कर कहा...
ऑफिस ऑफ आरजी पर लिखा गया है कि कौन सा कानून कहता है कि किसानों के साथ एकजुटता में खड़ा होना अवैध है, जो अपने अधिकार की मांग करने के लिए मारे गए थे। इससे पहले बुधवार को राहुल ने इस बात की जानकारी दी थी कि वो मंदसौर में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने के लिए वहां जाएंगे।
Video: जब पुलिस ने राहुल को रोका-
-
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका












Click it and Unblock the Notifications