मध्य प्रदेश चुनाव में राहुल गांधी ने सिंधिया और दिग्विजय को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। इस साल होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग कमेटियों और डीसीसी प्रेसीडेंट के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अलग-अलग कमेटियों और डीसीसी प्रेसीडेंट के नामों पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस ने अपने सभी सीनियर नेताओं को अलग-अलग कमेटियों में जगह दी है। कोआर्डिनेशन कमेटी की कमान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दी गई है। वहीं चुनाव प्रचार कमेटी का चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया गया है।

पार्टी ने कोआर्डिनेशन कमेटी, चुनाव प्रचार कमेटी, इलेक्शन प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी, मेनिफेस्टो, मीडिया और कम्युनिकेशन कमेटी की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 20 जिला प्रेसीडेंट के नामों का भी ऐलान किया गया है।
कोआर्डिनेशन कमेटी का चैयरमैन दिग्विजिय सिंह को बनाया गया है, उनके साथ कमेटी में 12 लोग और हैं। इनमें महेश जोशी, रामेश्वर नीखरा, सत्यवर्त चतुर्वेदी और मुजीब कुरैशी के नाम हैं। इलेक्शन कैंपेन कमेटी में 15 लोगों को रखा गया है। इस कमेटी का चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया गया है। उनके साथ कांतिलाल भूरिया, अरण यादव, विवेक तन्खा और आरिफ अकील को रखा गया है।
इलेक्शन प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी में नौ लोगों को रखा गया है। इसकी कमान सुरेश पचौरी को सौंपी गई है। मेनीफेस्टो कमेटी में चार लोग हैं और इसके चेयरमैन राजेंद्र सिंह बनाए गए हैं। अनुशासन कमेटी की कमान हजारीलाल रघुवंशी को दी गई है, इसमें पांच लोग हैं। मीडिया कमेटी की तीन सदस्यों वाली कमेटी का हेड मयंक अग्रवाल को बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications