किसानों की MSP को लेकर संसद में आमने-सामने हुए राहुल गांधी और शिवराज सिंह चौहान
MP News: लोकसभा में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आमने-सामने आ गए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, जिस पर शिवराज सिंह ने उनकी बयानबाजी का आरोप लगाया।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी सोमवार को पहली बार संसद में बोले। उन्होंने कहा कि किसान का कर्जा माफ होना चाहिए और उसे एमएसपी मिलनी चाहिए, जिस पर सरकार ने किसान के कर्जे का माफी और एमएसपी के लिए इनकार किया। इस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल को इस बयान को साबित करने की चुनौती दी।

राहुल गांधी ने किसानों पर क्या कहा
राहुल गांधी ने संसद में कहा, "700 किसान शहीद हुए, हमने कहा संसद में मौन होना चाहिए। आपने मौन नहीं होने दिया। आपने कहा ये किसान नहीं हैं। आपके मुताबिक ये किसान नहीं थे, आतंकवादी थे।"
उन्होंने आगे कहा, "किसानों ने सिर्फ यह कहा कि 16 लाख करोड़ रुपए का जब अरबपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो थोड़ा सा हमारा भी कर्जा माफ कर दीजिए। किसानों ने कहा कि हर प्रोडक्ट के लिए सही प्राइस मिलती है, हमें भी एमएसपी दे दीजिए। आप लोगों ने कहा कि किसान का कर्ज माफ नहीं होगा और एमएसपी नहीं मिलेगी।"
राहुल गांधी के बयान पर सुनकर शिवराज सिंह चौहान खड़े हो गए। उन्होंने कहा, "ये गलत बयानी कर रहे हैं। सरकार एमएसपी दे रही है। यह मोदी जी की सरकार है। उत्पादन की लागत पर कम से कम 50% जोड़कर एमएसपी दी जा रही है। यदि नहीं दी जा रही है तो यह बात सत्यापित करें।"
उन्होंने और कहा, "ये गलत बयानी कर सदन को गुमराह कर रहे हैं। आज भी एमएसपी पर खरीद जारी है। अभी 14 खरीफ की फसलों के एमएसपी के रेट तय किए गए हैं। राहुल गांधी से मैं पूछना चाहता हूं कि उनकी सरकार थी तब एमएसपी कितनी थी, उस समय कितनी खरीद होती थी। यह गलत बयानी कर रहे हैं। इसे सत्यापित करें कि एमएसपी पर खरीद जारी है या नहीं।"












Click it and Unblock the Notifications