MP: कूड़ा बीनने वाले के बेटे का एम्स में हुआ सिलेक्शन, राहुल गांधी ने दी बधाई तो शिवराज उठाएंगे पढ़ाई का खर्चा
भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास नाम के छोटे से शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर विजयागंज मंडी में रहने वाले आशाराम चौधरी का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आशाराम चौधरी बेहद गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता पन्नी और खाली बोतलें बीनकर घर चलाते हैं। कचरा और पन्नी बीनने वाले के बेटे आशाराम ने पहली बार में बिना किसी कोचिंग के एम्स एंट्रेंस एग्जाम में ऑल इंडिया 707 रैंक हासिल की है। ओबीसी श्रेणी के दो लाख विद्यार्थियों के बीच आशाराम ने 141वीं रैंक हासिल की है।

सोशल मीडिया बना मददगार
आशाराम ने ये मुकाम हासिल कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। लेकिन कंगाली आशाराम की बाधा बनकर खड़ी हो गई। आशाराम ने डॉक्टर बनने के लिए एम्स का एग्जाम तो पहले ही प्रयास में क्लियर कर लिया, मगर भारी-भरकम फीस भरने के लिए उनके पास पैसे ही नही थे। जब उन्होंने ये अपनी पीड़ा किसी को बताई तो उसने उनकी व्यथा को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

एमपी के सीएम शिवराज सिह ने की मदद
सोशल मीडिया पर एक भैयाजी नाम के पेज ने इसे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुए ट्विटर पर मदद की अपील की। ट्वीट के कुछ ही देर में सीएम शिवराज ने रिप्लाई किया, 'इस ओर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया। मैंने देवास के कलेक्टर से तुरंत आर्थिक मदद उपलब्ध कराने को कहा है और वह अब आशाराम के संपर्क में हैं। आशाराम मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए पात्र हैं और हम उनकी फीस भरेंगे। मैं उससे खुद बात करूंगा और इस सफलता के लिए बधाई दूंगा।'

सरकार ने दिया घर और बिजली का कनेक्शन
आशाराम की खुशी का सिलसिला यहीं नहीं थमा। शिवराज ने कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया और लिखा, 'मुझे पता चला कि आशाराम के पास पक्का मकान भी नहीं है और उनके पास टॉयलेट और बिजली की भी सुविधा नहीं है। हम उन्हें कई सरकारी योजनाओं के तहत ये सारी सुविधाएं देने जा रहे हैं। कौन कहता है कि सोशल मीडिया सिर्फ नफरत फैलाता है। यह प्यार भी फैलाता है और लोगों की जिंदगी में खुशियां भी लाता है।'

राहुल गांधी ने कहा बेस्ट ऑफ लक
सोमवार 23 जुलाई से उनकी कक्षाएं शुरू होंगी। आशाराम की सफलता पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्र लिखकर उन्हें बधाई देते हुए बेस्ट ऑफ लक कहा है। इसके साथ ही देवास कलेक्टर ने आशाराम की मेडिकल पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की बात कही है। शनिवार को कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय ने आशाराम को अपने ऑफिस में बुलाकर प्रशंसा पत्र व 25 हजार रुपए का चेक दिया और उनकी सफलता को प्रदेश के लिए गौरव बताया।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications