एमपी: अमरूद के पेड़ पर लटक रहा था 12 फीट लंबा अजगर, नीचे श्रद्धालु बैठ कर खा रहे थे प्रसादी

शिवपुरी में लोढ़ी माता मंदिर पर निकला अजगर, अमरूद के पेड़ से लटक रहा था अजगर, श्रद्धालु पेड़ के नीचे खा रहे थे प्रसादी, अजगर सो देखकर मची भगदड़, स्नेक सेवर ने अजगर को पकड़ा

शिवपूरी, 4 अक्टूबर। अमरूद के पेड़ के नीचे श्रद्धालु माता की प्रसादी खा रहे थे और उनके सिर के ठीक ऊपर अमरूद के पेड़ पर 12 फीट लंबा अजगर लटक रहा था। श्रद्धालु प्रसादी खाने में व्यस्त थे और अजगर उन पर हमले की तैयारी में था। इतने में एक श्रद्धालु की नजर अजगर पर पड़ गई और फिर पेड़ के नीचे भगदड़ मच गई।

लोढ़ी माता मंदिर पर पहुंचे थे श्रद्धालु

लोढ़ी माता मंदिर पर पहुंचे थे श्रद्धालु

इन दिनों नवरात्रि चल रहे हैं। इस वजह से शिवपुरी जिले के नरवर में स्थित लोढ़ी माता के मंदिर पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। शिवपुरी और उसके आसपास के इलाके में लोढ़ी माता की बहुत अधिक मान्यता है। इसी वजह से नवरात्रि के मौके पर लोढ़ी माता मंदिर पर श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

अमरूद के पेड़ के नीचे बैठ कर खाते हैं प्रसादी

अमरूद के पेड़ के नीचे बैठ कर खाते हैं प्रसादी

लोढ़ी माता मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु अमरूद के पेड़ के नीचे पहले प्रसादी तैयार करते हैं और इसके बाद पेड़ के नीचे बैठकर ही प्रसादी को खाते हैं। प्रतिदिन यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु इसी तरह प्रसादी को बनाते और खाते हैं लेकिन अमरूद के पेड़ के नीचे बैठे श्रद्धालुओं को इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि अमरूद के पेड़ पर कोई मौजूद है जो उन्हें अपना शिकार बनाने की फिराक में।

अमरूद के पेड़ पर लटक रहा था अजगर

अमरूद के पेड़ पर लटक रहा था अजगर

लोढ़ी माता मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालु अमरूद के पेड़ के नीचे बैठकर प्रसादी बना रहे थे और उसी पेड़ की नीचे प्रसादी को खा रहे थे। सब लोग प्रसादी खाने में व्यस्त थे तभी एक श्रद्धालु की नजर अमरूद के पेड़ पर गई और उस श्रद्धालु की चीख निकल गई क्योंकि अमरूद के पेड़ पर एक लंबा चौड़ा अजगर लटक रहा था।

अजगर देखकर मच गई भगदड़

अजगर देखकर मच गई भगदड़

अमरूद के पेड़ पर लटक रहे अजगर को देखकर श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। श्रद्धालु अमरूद के पेड़ के नीचे से उठकर कर दूर भाग खड़े हुए। अजगर को देखकर श्रद्धालु दहशत में आ गए।

वन विभाग के अमले को किया गया सूचित

वन विभाग के अमले को किया गया सूचित

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली कि अमरूद के पेड़ पर अजगर लटक रहा है तो स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना वन विभाग के अमले को दी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने स्नेक सेवर सलमान पठान को भी अजगर निकलने की जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग का अमला और स्नेक सेवर सलमान पठान मौके पर पहुंच गए।

स्नेक सेवर सलमान पठान ने अजगर को पेड़ से उतारा

स्नेक सेवर सलमान पठान ने अजगर को पेड़ से उतारा

वन विभाग के अमले की मौजूदगी में स्नेक सेवर सलमान पठान ने पेड़ पर लटक रहे अजगर को एहतियात बरतते हुए पेड़ से नीचे उतार लिया। इसके बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित तरीके से एक बोरी में बंद कर दिया और अजगर को ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

पिछले दिनों एक खेत में निकला था अजगर

पिछले दिनों एक खेत में निकला था अजगर

शिवपुरी में पिछले दिनों एक खेत में भी लंबा चौड़ा अजगर निकल आया था। अजगर ने एक मोर को अपने चंगुल में दबा रखा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग का अमला और स्नेक सेवर सलमान पठान मौके पर पहुंचे थे और उश अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+