MP News: मंत्री राकेश सिंह ने इस जिले को दी सड़क की सौगात, PWD करेगा सपना साकार

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के लगभग 14 करोड़ 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण ग्राम पंचायत केलोद में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस अवसर पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी, जीतू जिराती, रायसिंह सेंधव, नारायण सिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि जनता की समृद्धि का द्वार होता है। उन्होंने हाटपिपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी की मांग पर देवास से डबल चौकी तक 83 करोड़ की लागत से 32 किलोमीटर लम्बाई की बनने वाली सड़क की बनाने की घोषणा की है।

Dewas

उन्होंने कहा कि, जो ठेकेदार अच्छे से कार्य नहीं करेंगे उनको ब्लैक लिस्ट करने की कार्य की जाएगी। निर्माण कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं रहना चाहिए।लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, अब निरीक्षण प्रक्रिया को इस प्रकार बनाया गया है कि, एक दिन पहले ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि, कहां पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करना है।
अच्छे कार्य पर पुरस्कार दिया जाएगा तथा खराब कार्यों पर दंड दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, सरकार ने लोकपथ एप बनाया है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति पीडब्ल्यूडी की किसी भी सड़क की स्थिति की फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर सकता है जो कि संबंधित क्षेत्र के अधिकारी तक पहुंच जाएगा। उन्हें सात दिन में इसका निराकरण करना होगा।

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने बजट की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह बजट विकसित भारत 2047 को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करेगा। देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र में हजारो करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। जिस का असर है कि पूरे लोकसभा संसदीय क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।

हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि, हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ रहा है। हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र सड़को के क्षेत्र में नंबर वन व की स्थिति पाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने अनुरोध किया कि, देवास से डबलचौकी सड़क निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है जिसे जनहित में अति शीघ्र बनवाना होगा। उन्होंने ने कहा कि, नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। सभी मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को दी जा रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: करोड़ों की लागत से होगा सड़क निर्माण, इन कॉलोनियों की राह होगी आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+