मध्य प्रदेश में भाजपा पर बरसे सीएम भगवंत मान, बोले- यहां आने वाले हैं सच्चे दिन

मध्य प्रदेश में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का तो पता नहीं लेकिन यहां केजरीवाल वाले सच्चे दिन जरूर आने वाले हैं।

भगवंत मान ने कहा कि मैं दिल्ली और पंजाब के तजुर्बे से बोल रहा हूं, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की तीसरी बार सरकार बनी है, पंजाब में हमारी डेढ़ साल से सरकार है, ये मोदी और ये शिवराज और ये भाजपा के अच्छे दिन आए या नहीं आए, कब आएंगे मुझे पता नही। लेकिन मध्य प्रदेश में अरविंद केजरीवाल वाले सच्चे दिन जरूर आने वाले हैं।

bhagwant mann

पंजाब में हमने आते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया, व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया। हमने लोगों से कहा कि जब आप सरकारी दफ्तर में जाओ और कोई अधिकारी आपसे पैसा मांगे तो आप पैसा देने से मना मत करना, जेब में हाथ डालना, पैसे मत निकालना, उस आदमी की फोटो खींच लेना और वीडियो बना लेना, बाकी काम हमारा है। उस फोन नंबर की वजह से पौने चार सौ अधिकारी जेल में बैठे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि हम हिसाब अकेले शिवराज चौहान मामा से नहीं मोदी से भी करेंगे। मुझसे कहा गया कि भ्रष्टाचार में इन लोगों ने लूट लिया, मध्य प्रदेश की मिट्टी को इन्होंने बेच दिया। शहीदों के कफनों में पैसा खा लिया, कोई ऐसा वर्ग छोड़ा नहीं, बेरोजगारी फैला दी।

मैं सोच रहा था कि शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, जैसे शहीदों की आत्मा क्या सोच रही होगी। हमने आजादी इसीलिए दिलाई थी कि अंग्रेज चले जाएं और ये काले अंग्रेज लूटने के लिए आ जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+