मध्य प्रदेश : घर से भागे प्रेमी जोड़े को दी सजा, गले में टायर डालकर करवाया डांस, वीडियो वायरल
धार, 22 सितम्बर। मध्य प्रदेश के धार में एक युवक व युवती के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। 21 वर्षीय युवक व 19 वर्षीय युवती को घर से भागने पर लोगों ने गले में मोटरसाइकिल के टायर डालकर डांस करने की सजा दी है। धार जिले के गांव कुंडी की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इनमें से तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।
Recommended Video

वायरल वीडियो में 13 वर्षीय एक लड़की को भी युवक-युवती के साथ डांस करने पर मजबूर किया जा रहा है। उस पर इन दोनों की घर से भागने में मदद करने का आरोप है। वायरल वीडियो में युवत व युवतियों के गले में टायर डालकर डांस करवाने के साथ ही एक व्यक्ति इन्हें छड़ी से पीटता भी दिखाई दे रहा है। वीडियो बना रहा व्यक्ति हंसता हुआ सुनाई दे रहा है।
एएसपी देवेंद्र पाटीदार के अनुसार पूरे मामला जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर गंधवानी पुलिस थाना इलाके के गांव कुंडी का है। इसी साल जुलाई में युवती व युवती घर से भागकर गुजरात चले गए थे। युवती के परिजन दोनों के घर से भागने पर काफी नाराज थे। 12 सितम्बर को अब वापस घर लौटने पर उन दोनों और उनकी मदद करने वाली युवती को सजा दी गई है।
युवती के परिजनों की ओर से स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। मंगलवार को उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के साथ साथ अन्य कई धाराओं में कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications