MP News: 'सभी 29 सीटों पर विजय आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है जनता', बोले CM मोहन यादव

Madhya Pradesh: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। आगामी चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी 29 सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद देने का जनता मन बना चुकी है।

मोहन यादव ने कहा कि हमने सेवा का संकल्प ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए सतत संकल्पित होकर कार्यरत है। पीएम मोदी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करने के लिए राजगढ़ के साथ मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद देने का जनता मन बना चुकी है।

मोहन यादव ने कहा कि आज राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के नामांकन सभा में सहभागिता की। उनके नामांकन दाखिल के अवसर पर भी उपस्थित रहा। साथ ही माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग समेत कई गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- 'ये उसके कर्मों का फल...', पिता को याद कर छलका सरबजीत की बेटी का दर्द, सरफराज की मौत पर क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+