MP: महेश्वर में चलने लगी प्रोटोटाइप नाव, पर्यटकों को मिलेगा शानदार अनुभव

मध्य प्रदेश पर्यटन के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में 25 दिसम्बर को महेश्वर में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां 30 नई नावों का उन्नयन कराया जाएगा। जिसके पहले चरण में एक प्रोटोटाइप नाव का सफल परीक्षण किया गया।

यह परियोजना महेश्वर के पर्यटन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। यह परियोजना कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संचालित की जा रही है। 28 फरवरी 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।

Khargone

इस महत्वपूर्ण परीक्षण का नेतृत्व एमपीटीबी की अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी ने किया। उनके साथ एसके श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक, पर्यटन बोर्ड, कमांडर निगम- तकनीकी सलाहकार, पर्यटन निगम, ब्रजमोहन विश्वकर्मा- परियोजना सहायक पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन से नीरज अमझरे नोडल पर्यटन अधिकारी और पंकज नायब तहसीलदार भी उपस्थित थे।

बिदिशा मुखर्जी ने रिबन काटकर प्रोटोटाइप नाव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, प्रमुख सचिव महोदय के निर्देशानुसार यह प्रोटोटाइप नाव महेश्वर के पर्यटन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। हमारी योजना महेश्वर में कुल 30 नावों का उन्नयन करने की है। इन नावों में 9.9 अश्व शक्ति 4 स्ट्रोक यामाहा ओबीएम लगाए जाएंगे। यह परियोजना कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत संचालित की जा रही है और 28 फरवरी, 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।

एसके श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि, यह परियोजना पर्यटकों को एक बेहतर नदी यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी और महेश्वर के पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कमांडर निगम ने बताया कि प्रोटोटाइप नाव का निर्माण नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए किया गया है, जो इसे सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाता है। ब्रजमोहन विश्वकर्मा ने बताया कि, परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हमारी टीम दिन-रात कार्य कर रही है और हम समय पर परियोजना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नीरज अमझरे ने कहा कि, "जिला प्रशासन इस परियोजना का पूरा समर्थन करता है। यह परियोजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। इस परियोजना से न केवल महेश्वर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह परियोजना मध्य प्रदेश सरकार की पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़े- MP News: नई उचित मूल्य की दुकान के लिए निकला टेंडर, कैसे करें आवेदन, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+