प्रियंका गांधी ने हाथ में रूद्राक्ष की माला लेकर मां नर्मदा को चढ़ाया दूध, आरती उतारी

मप्र में विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद करने प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को जबलपुर पहुंची। यहां पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के साथ वे मां नर्मदा के घाट पहुंची और यहां पर रेवा मैया का पूजन कर आरती उतारी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को जबलपुर में चुनावी शंखनाद करने पहुंची थी। मुख्य कार्यक्रम के पहले वे मां नर्मदा के घाट पर पहुंची। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ उन्होंने नर्मदा मैया का पूजन कर मप्र में प्रचंड जीत की मनोकामना मांगी।

प्रियंका गाधी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रचार की शुरूआत की है। उनके मप्र आने से कांग्रेस में उत्साह देखा गया। प्रियंका गांधी तय कार्यक्रम के अनुसार ग्वारी घाट पहुंची। यहां उनके आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की गई थीं। पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा का पूजन कराया गया। इस दौरान उन्होंने रेवा मैया को कलश से दूध अर्पित कर नारियल समर्पित किया। इसके बाद नर्मदा मैया की आरती उतारी।

मप्र की संस्कारधानी में प्रियंका गांधी, मां नर्मदा की पूजा कर चुनावी शंखनाद किया

Recommended Video

    LIVE: Priyanka Gandhi attends Narmada Puja at Gwarighat, Jabalpur, Madhya Pradesh | वनइंडिया हिंदी

    हाथ में रूद्राक्ष की माला लेकर किया पूजन अर्चन
    नर्मदा तट पर जब प्रियंका गांधी मां नर्मदा का पूजन कर रहीं थी, उस दौरान उनके हाथ में एक रूद्राक्ष की माला भी नजर आ रही थी। वे पूजन के दौरान माला को हाथ में लिए रहीं। आरती के दौरान बजरंगबली का वेशभूषा में कलाकार सारे समय उनके आसपास मौजूद थे। आरती के दौरान भी बजरंगबली बने कलाकार ने प्रियंका गांधी के साथ-साथ नर्मदा जी की आरती उतारी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+