प्रियंका गांधी के MP में चुनावी शंखनाद से भाजपा सक्रिय, सुबह से शाम तक चलाया ट्वीटर वार
प्रियंका गांधी वाड्रा के मप्र दौरे और विधानसभा चुनाव 2023 के शंखनाद को लेकर कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया सेल से ज्यादा सक्रिय मप्र भाजपा की सोशल मीडिया सेल नजर आई। प्रियंका के मप्र आने से पहले से ही भाजपा मप्र के ट्वीटर हैंडिल से दर्जनों पोस्ट कर सवाल पर सवाल पूछे गए।
मध्य प्रदेश भाजपा की मीडिया सेल सोमवार को सुबह से काफी सक्रिय नजर आई। वैसे तो बीते शाम से भाजपा की सेल प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर लगातार पोस्ट करती नजर आ रही थी। सोमवार को भाजपा के ट्वीटर हैंडिल पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और प्रियंका गांधी छाए रहे। दिग्विजय को बंटाधार बताते हुए लिखा अंत की ओर कांग्रेस...फिर पोस्ट आई कांग्रेस के गुंडों से बचें, भाजपा चुने।

मध्य प्रदेश भाजपा का ट्वीटर हैंडिल अकाउंट लगातार कांग्रेस, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह से सवाल पूछती पोस्ट से भरा पड़ा था। एक पोस्ट में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के साम, दाम, दंड, भेद से चुनाव लड़ेंगे वाले बयान का उल्लेख था। एक पोस्ट में प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे को उल्लेख करके कहा प्रियंका आज मप्र आ रही हें, क्या वो पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार से पीड़ित उनकी पत्नी की लड़ाई लड़ेंगी? राजस्थान सरकार को लेकर पूछा प्रियंका बताएं राजस्थान में स्टाम्प पर बेची जा रही लड़किया, नहीं बेचने पर मां से दुष्कर्म... इन बेटियों से मिलने कब जाएंगी आप? अगली पोस्ट पर पर भाजपा ने लिखा प्रियंका गांधी कांग्रेस के विधायकों के कुकर्मों पर आपकी चुप्पी इनका संरक्षण तो नहीं?
प्रियंका के आरती लेने पर पर कटाक्ष, चुनावी हिन्दू बताया
जबलपुर में नर्मदा आरती के दौरान प्रियंका गांधी द्वारा आरती करने के बाद बाजू में बाएं तरफ खड़े राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को आरती देने और दोनों हाथों से आरती लेने को भाजपा ने पोस्ट कर चुनावी हिन्दू बता दिया। इसी प्रकार पूरा कराने वाले पंडित द्वारा प्रियंका के पैर पड़ने को लेकर लिखा प्रियंका ब्राह्मण से पैर पड़वाती यजमान प्रियंका गांधी। इसी प्रकार कमलनाथ के एक हाथ से आरती उतारने को लेकर भाजपा का कटाक्ष था क्या ढोंगीनाथ के इस भाव में भक्ति नजर आ रही है, इसलिए ये सिर्फ चुनावी हिन्दू हैं। सभा के दौरान तिरंगे के अपमान को भी प्रमुखता से उछाला गया। कुल मिलाकर भाजपा सोशल मीडिया पर प्रियंका, कमलनाथ को दिनभर टारगेट करती रही और मोदी-शिवराज सरकार की योजनाओं को लेकर पोस्ट डालती रही।












Click it and Unblock the Notifications