प्रियंका ने खोली पोल, कांग्रेसियों का विकास से कोई वास्ता नहीं, तस्करों को चुनाव लड़वा रही कांग्रेस: CM शिवराज

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सुसनेर, कोलारस, शिवपुरी, करैरा, भाण्डेर, सेंवढ़ा, डबरा, भितरवार, ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व समेत 10 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने इंडी गठबंधन के सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

सीएम शिवराज ने कहा कि नीतीश कुमार के विधानसभा में अमर्यादित बयान पर कहा कि, बहन-बेटियों को जो इस तरह से बेइज्जत करें, उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करें ऐसे व्यक्ति, मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं हैं, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो ये है कि, नीतीश के इस बयान पर इंडी गठबंधन के किसी नेता या कांग्रेस ने कोई विरोध नहीं किया।

Priyanka exposed, Congress is fighting elections against smugglers: CM Shivraj Singh Chouhan

बच्चा-बच्चा जानता है,लेकिन प्रियंका को नहीं पता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल-प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों भाई-बहन इतने झूठे हैं कि, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। प्रियंका गांधी ने तो इतिहास को भी गलत बता दिया। भगवान राम के बारे में वो जानते नहीं हैं। हमारा देश, हमारी संस्कृति, हमारे जीवन मूल्य, हमारी परंपराएं उनके बारे में उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है। प्रियंका कह रहीं है कि, भगवान राम को 13 वर्ष का वनवास हुआ था। जबकि भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कि, वनवास 14 वर्ष का हुआ था। पहले ये लोग भगवान राम का विरोध करते थे अब चुनाव के कारण राम नाम की दुषाला ओढ़ रहें हैं।

प्रियंका ने खोली पोल, कांग्रेस का विकास से कोई वास्ता नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस जो पाखंड करती हैं वह उनकी जुबान पर आ ही जाता है, मुझे तो आश्चर्य हुआ कि, प्रियंका गांधी, स्वर्गीय राजीव गांधी की पोल खोल रही थीं। उन्होंने कहा कि, राजीव गांधी ने कभी विकास किया ही नहीं वह अपने क्षेत्र अमेठी में जाते थे तो जनता उन्हें डांटती थी कि, इतने साल हो गए हैं तुमने सड़क नहीं बनवाई, स्कूल की मरम्मत नहीं करवाई, टीचर नहीं बैठाया, उन्होंने खुद यह बता दिया कि कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना ही नहीं है। उनके स्वर्गीय पिताजी ने भी कोई विकास नहीं किया। सीएम ने कहा कि, कांग्रेस का विकास से कभी कोई वास्ता नहीं रहा है।

Priyanka exposed, Congress is fighting elections against smugglers: CM Shivraj Singh Chouhan

इंडी गठबंधन नहीं है ये, दलदल है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि, ये इंडी गठबंधन नहीं बल्कि दलदल है। गठबंधन में कोई सनातन धर्म को गाली देता है, कोई सनातन धर्म को खत्म करने की बात करता है, कोई सनातन को डेंगू मलेरिया कहता है, अलग-अलग लोग अलग-अलग बातें करते हैं। ये लोग तो पूरे देश को तबाह और बर्बाद कर देंगे, इनमें कोई ताल-मेल और सामंजस्य नहीं है। कमलनाथ तो अखिलेश-वखिलेश जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं। वहीं अखिलेश यादव कहते हैं कांग्रेस से ज्यादा चालू, धोखेबाज पार्टी कोई नहीं है। श्री चौहान ने कहा कि, इंडी गठबंधन की स्थिति ऐसी हो गई है कि, एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा।

तस्करों को चुनाव लड़वा रही कांग्रेस

सीएम शिवराज ने सुसनेर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का पानी उतर गया है, उम्मीदवार भी कहीं का तस्कर ले आए। कांग्रेस, तस्करों को चुनाव लड़वा रही है, अपराधियों को चुनावी मैदान में उतारा है, इन्हें कोई शरीफ आदमी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि, ये सुसनेर के सम्मान का सवाल है कभी किसी तस्कर और अपराधी को चुनाव मत जिताना। साथ ही मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि, तुम चिंता मत करना मैं सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल और अपराधियों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर हूं, मामा का बुलडोजर भी तैयार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+