भाजपा में नेता जमीन से आते हैं, कांग्रेस में पैराशूट से, हमारी लड़ाई आतंक से है: प्रहलाद पटेल

कांग्रेस के तीन ही अवगुण हैं और गुणों की बात करें तो एक भी गुण नहीं है, जिसकी वजह से कांग्रेस को वोट दिया जाए। कांग्रेस ने सदैव भय, भ्रम और लालच देकर सत्ता पाई है और अभी भी अपनी उसी पैंतरे पर कायम है, लेकिन जनता की जागरूकता ने कांग्रेस को उसकी असली हैसियत पर लाकर खड़ा कर दिया।

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल ने अशोकनगर जिले की चंदेरी और मुंगावली एवं दतिया विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के लिए वोट मांगने नहीं आए हैं, बल्कि वे नारी शक्ति के सम्मान और विरासत के संरक्षण के महाभियान को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद मांगने आए हैं। दतिया में आयोजित जनसभा को प्रदेश के गृह मंत्री और पार्टी प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया।

Prahlad Patel held meetings in Ashoknagar Chanderi and Mungawali and Datia assembly

षडयंत्रकारियों को पहचानना होगा

पटेल ने कहा कि ये सोचना सही नहीं है कि एक विधायक के हार जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। दरअसल विधायक राज्यसभा सांसदों को चुनते हैं, जो सरकार के जनहितैषी विधेयकों को पास करने के लिये जरूरी होते हैं। इसलिए वोट करें और भाजपा के कमल निशान को ही वोट दें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी लालच देकर या सपने दिखाकर वोट नहीं मांगे। भाजपा ने करके दिखाया है और फिर दावा किया है कि उन्हें फिर मौका दिया जाए ताकि देश हित के कार्यों का सिलसिला रुकने न पाए।

पटेल ने कहा कि देश के विरोधी जिस तरीके से जातियों की बात फैला रहे हैं, वो सिर्फ भ्रम है। हिन्दुस्तान में प्रत्येक जाति को सदैव सम्मान मिला है, लेकिन चुनाव जीतने के लिये विरोधी किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। हम सबको इनके षडयंत्र से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि मध्यप्रदेश में उन्होंने किस पिछड़ी जाति वाले को मुख्यमंत्री बना दिया। भाजपा ने सुश्री उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर और श्री शिवराजसिंह चौहान के रूप में तीन मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग के दिए। कांग्रेस झूठ, भ्रम फैलाने में माहिर है लेकिन जनता इन्हें अब समझ चुकी है।
हमारी लड़ाई आतंक से है

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि हमारी लड़ाई आतंक और अत्याचार से है। उन्होंने कहा कि दानवों को हराने के लिए महादानव नहीं बनना चाहिए, बल्कि शक्ति बनना चाहिए। ऐसी शक्ति जो न डरे और न डराए। भाजपा ने इस देश में ऐसी ही शक्ति का प्रादुर्भाव किया है। हम वो हैं,जो मृत्यु के सामने भी अपने चरित्र को जीवित रखते हैं और हर हाल मे अपने सिद्धांतों की रक्षा करते हैं। उन्होंने मातृशक्ति से आग्रह किया कि 17 नवम्बर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को और अधिक शक्ति संपन्न बनाएं।

भाजपा में नेता जमीन से आते हैं, कांग्रेस में पैराशूट से

पटेल ने दतिया के ग्राम बसाई में प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में नेता जमीन से आते हैं, कांग्रेस में पैराशूट से इसलिए हमारे पास आने वाले 25 सालों का रोडमैप तैयार है,लेकिन कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। पटेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जब से प्रधानमंत्री की कुर बैठे हैं तब से बम धमाकों की गूंज समाप्त हो गयी और देश में विकास और विरासत की गूंज सुनाई दे रही है।

Prahlad Patel held meetings in Ashoknagar Chanderi and Mungawali and Datia assembly

भाजपा सरकार में विकास ही विकास

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्म मिश्रा ने दतिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2003 के पहले प्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था। भाजपा सरकार आने के बाद विकास के ऐसे काम किए जो आज विकसित राज्य बन गया। क्षेत्र के विकास में डबल इंजन की सरकार पूरी शिद्दत के साथ जुटी हुई है। कांग्रेस के शासनकाल में भय था, लेकिन भाजपा ने 20 सालों में भय को समाप्त कर दिया। दतिया से लेकर पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+