प्रहलाद रेस्क्यू ऑपरेशन : 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसी जिंदगी को बचाने के लिए 4 दिन से कोशिश

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर ब्लॉक के बारहो बुजुर्ग पंचायत के गांव सेतपुरा के बोरवेल में फंसे 5 साल के बच्चे को बचाने के लिए चार दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सेना के जवान और एनडीआरएल की टीम कर रही कोशिश

सेना के जवान और एनडीआरएल की टीम कर रही कोशिश

भारतीय सेना के जवान और एनडीआरएल की टीम शनिवार को चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन 'प्रहलाद' में जुटी रही। 200 फीट गहरे इस बोरवेल में गिरा बच्चा प्रहलाद करीब 60 फीट की गहराई पर बुधवार सुबह से फंसा हुआ है।

दो दिन से बोरवेल में कोई हलचल नहीं

दो दिन से बोरवेल में कोई हलचल नहीं

रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही टीम बड़ी कोशिशों के बाद बच्चे के नजदीक पहुंचने वाली है, मगर टीमकगढ़ जिला कलेक्टर आशीर्ष भार्गव के अनुसार चिंता की बात यह है कि बच्चा बीते दो दिन से बोरवेल में कोई हलचल नहीं कर रहा है।

खेल खेल में बोरवेल में गिर गया

खेल खेल में बोरवेल में गिर गया

बता दें कि बुधवार सुबह हरदयाल कुशवाहा बोरवेल में केसिंग डालने के लिए पाइप ला रहे थे। उनके साथ तीन साल का बेटा प्रहलाद भी वहां आ गया था। वह खेल खेल में बोरवेल में गिर गया। स्थानीय स्तर पर उसे निकालने का प्रयास किया, मगर उस अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।

 दोनों गड्ढों के बीच सुरंग बनाने का काम अंतिम दौर में

दोनों गड्ढों के बीच सुरंग बनाने का काम अंतिम दौर में

कलेक्टर आशीष भार्गव के मुताबिक हमारी टीम दिन-रात खुदाई काम करती रही है। अब दोनों गड्ढों के बीच सुरंग बनाने का काम अंतिम दौर में है। करीब एक-दो फीट की ही दूरी तक सुरंग बनाना रह गया है। जल्दी ही हम बच्चे तक पहुंच जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+