विद्युत मंडल पेंशनर्स की समस्याओं पर लेंगे सकारात्मक निर्णय, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने कहा
MP News: मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार 13 फरवरी को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्युत मण्डल पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आपके द्वारा दिए गए ज्ञापन के एक-एक बिन्दु पर चर्चा कर यथोचित निर्णय लिया जायेगा। पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई राहत के लिये छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सहमति की अनिवार्यता को खत्म किया जाये।

तीस जून को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाये। एक तारीख को पेंशन मिलना सुनिश्चित किया जाये। हर 3 महीने में विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी के साथ पेंशनर की बैठक आयोजित की जाये।
स्वास्थ समूह बीमा योजना लागू की जाये। बैठक में सचिव ऊर्जा रघुराज राजेन्द्रन एवं पेंशन एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications