मप्र: सेंट्रल यून‍िवर्स‍िटी सागर में कुलपत‍ि गुमशुदा के लगे पोस्‍टर, छात्रों काे तलाश, जान‍िए क्‍या है मामला

सागर, 23 जून। मप्र के सागर की डॉ. सर हरीस‍िंह गौर सेंट्रल यून‍िवर्स‍िटी इन द‍िनों चर्चाओं में है। व‍िश्‍वव‍िद्यालय परिसर में जगह-जगह कुलपत‍ि गुमशुदा हैं, व‍िद्यार्थ‍ियों को उनकी तलाश है, के पोस्‍टर लगे हुए हैं। इनको देखकर एकबार तो कोई भी चौंक जाए, लेक‍िन माजरा कुछ और ही है। यहां पर कुलपत‍ि प्रो. न‍ील‍िमा गुप्‍ता के रवैये को लेकर व‍िद्यार्थी नाराज हैं। दो द‍िन से स्‍टूडेंटस हडताल पर बैठे हैं, लेक‍िन कुलपत‍ि ने उनसे म‍िलना तो दूर बात करना भी उच‍ित नहीं समझा, ज‍िस कारण छात्रों ने ही जगह-जगह उनके गुमशुदगी के पोस्‍टर लगा द‍िए हैं।

केंद्रीय व‍िव‍ि में कुलपत‍ि की गुमशुदा के लगे पोस्‍टर

दरअसल डॉ. सर हरीसिंह गौर केंद्रीय व‍िश्‍वव‍िद्यालय के गर्ल्‍स और वॉयज हॉस्‍टलों में छात्र-छात्राओं को कई सारी परेशान‍ियों से जूझना पड रहा है। छात्राओं को हॉस्‍टल में आने-जाने पर काफी प्रत‍िबंध लगाए गए हैं। वे खाना हॉस्‍टल में खाएं या बाहर खाएं पूरा पैसा देना पडता है। रात 01 बजे बाहर जाने के ल‍िए ट्रेन या बस से जाना है तो उन्‍हें शाम 6 बजे ही हॉस्‍टल छोडना पडता है। उनकी सुरक्षा को लेकर व‍िव‍ि प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। पूर्व में कुलपत‍ि और व‍िव‍ि प्रबंधन को समस्‍याओं से संबंध‍ित ज्ञापन द‍िए गए, लेक‍िन कोई सुनने को तैयार नहीं है। वॉर्डन आवाज उठाने पर धमकाती हैं, उनकी जगह छात्राओं से उनके पत‍ि बात करते हैं। जब छात्रों से जुडे संगठन अख‍िल भारतीय व‍िद्यार्थी पर‍िषद ने यह मुद्दा उठाया और कुलपत‍ि से म‍िलना चाहा तो म‍िलने से मना कर द‍िया गया। ज‍िसके बाद कुलपत‍ि कार्यालय व प्रशासन‍िक भवन के गेट पर एबीवीपी के कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं के साथ हडताल पर बैठक गए।

 मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

प्रशासन‍िक भवन के गेट, पर‍िसर में लगाए पोस्‍टर
कुलपत‍ि से म‍िलने व अपनी समस्‍याओं और मांगों को लेकर हडताल कर रहे एबीवीपी संगठन के सदस्‍य छात्र-छात्राओं से म‍िलने कुलपत‍ि नहीं पहुंची तो छात्रों ने कुलपति बाहर आओ के नारे लगाए। पर विवि प्रशासन पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद छात्रों ने विवि के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय के बाहर ही जमीन पर सोकर रात गुजारी। जब दो द‍िन तक कुलपत‍ि उनसे म‍िलने नहीं पहुंची तो उन्‍होंने कुलपत‍ि प्रो. नील‍िमा गुप्‍ता की फोटो लगे पोस्‍टर बनवाए, ज‍िन पर कुलपत‍ि गुमशुदा हैं, व‍िद्यार्थ‍ियों को इनकी तलाश है ल‍िखवाया और प्रशासन‍िक भवन के मुख्‍य गेट और पर‍िसर की दीवारों पर च‍िपका द‍िए हैं, ज‍िसके बाद से व‍िव‍ि प्रशासन हरकत में आया है। कई जगह से पोस्‍टर हटवाए गए हैं। एबीवीपी ने गुस्‍से में आकर कुलपत‍ि का पुतला भी जलाया है।

छात्राओं की सुरक्षा की ज‍िम्‍मेदारी कुलपत‍ि की है
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुप्रियो राय ने कहा कि कुलपति जैसी वरिष्ठ अधिकारी के पास विद्यार्थियों से मिलने का समय नहीं है। रातभर विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे रहे, लेकिन विवि के अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है। औपचारिकता के नाम पर एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था, जबकि हम लोगों ने पिछले माह भी ज्ञापन सौंपा था और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ी कई मांगें अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम अपनी कोई निजी मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि छात्राओं के हित की मांग कर रहे हैं जबकि देश के विभिन्न शहरों से विवि में आकर रहने वाली छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उनकी ही है।

यह समस्‍याएं बता रहे व‍िद्यार्थी
- कन्या छात्रावासों में जितने दिन भोजन नहीं दिया जाता है उसका शुल्क न लिया जाए।
- यहां भोजन की व्यवस्था में भी सुधार किया जाए। पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और मेस में भोजन की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए।
- विवि के मुख्य द्वार व कारिडोर में सीसी टीवी कैमरा लगाए जाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके।
- छात्रावासों के समस्त खाली कक्ष नए विद्यार्थियों को आवंटित किए जाएं।
- हॉस्‍टल से घर जाने के ल‍िए शाम को हॉस्‍टल छोडने का नियम बदला जाए।

मांगों पर न‍िर्णय हो चुका है
व‍िद्यार्थ‍ियों की मांगों को कुलपत‍ि सहि‍त तमाम प्रशासन ने गंभीरता से ल‍िया है। मांगों का न‍िराकरण हो चुका है। जल्‍द ही इसका नोट‍िफ‍िकेशन हो रहा है।
- डॉ. व‍िवेक जायसवाल, मीड‍िया अध‍िकारी, सेंट्रल यून‍िवर्स‍िटी, सागर मप्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+