Post Office Fraud जांच में सीबीआई की एंट्री, सागर डाक विभाग ने 2.41 करोड़ गबन के मामले की फाइल भेजी
Post Office Fraud: सागर संभाग में संभवतः डाक विभाग में अब तक के सबसे बड़े घोटाले और फर्जीवाड़े का मामला अब सीबीआई के पास पहुंच गया हैं। सागर जिले के बीना स्थित छोटी बजरिया, कच्चा रोड एवं खिमलासा डाकघर में खातेदारों के खातों और एक डाकघर के खजाने से करीब 2.41 करोड़ रुपए उड़ा लिए गए थे। शिकायत के बाद जीआरपी और खिमलासा पुलिस मामले में पांच महीने से जांच कर रही है। मामले में उप डाकपाल विशाल अहिरवार जेल में है। डाक विभाग ने आंतरिक कमेटी से जांच कराकर रिपोर्ट के साथ मामला सीबीआई को भेज दिया है।

बीना डाकघर फर्जीवाड़े के मामले में नया अपडेट आया है। इसमें डाक विभाग ने जिस 27 सदस्यी कमेटी बनाकर बीना के तीन डाकघर जिसमें छोटी बजरिया, कच्चा रोड, खिमलासा डाकघर में उपडाकपाल द्वारा किए गए गबन का मामले अब जबलपुर सीबीआई के पास पहुंच गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आंतरिक जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसकी पूरी फाइल सागर मुख्य डाकघर के माध्यम से जबलपुर सीबीआई ब्र्रांच को भेजी गई है। विभाग व पुलिस की जांच में सबसे बड़ी खामी गबन की रकम की रिकवरी न होना है।
यह है पूरा मामला
जीआरपी थाना क्षेत्र व खिमलासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डाकघर में अपना पैसा जमा करने वाले 41 लोगों ने अपने खातों से लाखों रुपए के गबन की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें 1.92 करोड़ रुपया सीधे ग्राहकों के खाते से गायब किया गया था। वहीं खिमलासा उप डाकघर के खजाने से 49 लाख रुपये का गबन किया गया था। इसमें आरोपी उप डाकपाल विशाल अहिरवार को गिरफ्तार कर जांच की जा रही थी। इसे जेल भेज दिया गया है। वहीं फर्जीवाड़े व गबन के मामले में क्लर्क हेमंत अहिरवार को निलंबित किया गया था। पूरे मामले में खिमलासा थाना व जीआरपी थाना की जांच अधर में ही है।
विभाग ने 27 सदस्यीय जांच दल बनाकर जांच कराई
डाकविभाग ने मामला सामने आने के बाद 27 सदस्यीय टीम बनाकर तीनो उप डाकघर में जांच कराने के निर्देश दिए थे। तीनों डाकघर का रिकॉर्ड भी सील किया गया था। इस कमेटी ने जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। जिसके बाद यह मामला सीबीआई के हवाले किया गया है। हालांकि इस मामले में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्पष्ट रुप से बयान देने से बच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications