EVM के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता: MP कांग्रेस

MP Congress News: एमपी कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश जैन और चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने चुनाव कार्यालय पहुंचकर ईवीएम मशीनों के रख रखाव में बरती जा रही लापरवाही को लेकर सवाल खड़े किेए है।

उ्न्होंने कहा है कि मतदान 17 नवम्बर 2023 को सम्पन्न हो चुका है और मतगणना 3 दिसम्बर, 2023 को होना है और मतगणना से पूर्व सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला स्तर पर स्ट्रांग रूम स्थापित कर इवीएम मशीनों को सुरक्षित रखा गया है।

Possibility of tampering with EVM after voting cannot be ruled out: MP Congress In mp elction

लेकिन इवीएम मशीनों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है या नहीं के संबंध में प्रक्रिया की जानकारी ज्ञात नहीं है इसलिए उक्त संबंध में यदि कोई भी दिशा निर्देश जारी किए गए है तब ऐसी स्थिति में कांग्रेस प्रत्याशियों को जानकारी उपलब्ध कराई जाएं।

धनोपिया ने कहा कि जिला स्तर पर स्थापित सभी स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाकर रिकार्डिंग के माध्यम से स्क्रीन लगाकर दिखाया जा रहा है, उक्त संबंध में आपसे निवेदन है कि क्या जो सीसीटीवी कैमरे स्थापित है क्या वे स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे है एवं क्या उन कैमरों में वाईफाई इनविल्ड है या नहीं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। सीसीटीवी कैमरों के क्रियान्वयन में बिजली का विशेष महत्व है और बिजली चले जाने पर सीसीटीवी कैमरे के द्वारा लिए जा रहे चित्रों को स्क्रीन पर नहीं दिखाया जा रहा है ऐसी स्थिति में इवीएम मशीनों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस नेता जैन और धनोपिया ने कहा कि मतदान उपरांत सभी जिला स्तर पर स्ट्रांग रूम में संरक्षित इवीएम मशीनों की पूर्ण सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की छेडछाड होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे जनरेटर बेकप की सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे कि बिजली गुल होने की स्थिति में भी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही रिकार्डिंग दिखाने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहे जो कि न्यायोचित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+