श्योपुर के रिसोर्ट में चल रही थी पूल पार्टी, विश्व हिंदू परिषद ने किया हंगामा
श्योपुर में शिवपुरी रोड़ पर स्थित आरआर रिसोर्ट में चल रही थी पूल पार्टी, विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर कर दिया हंगामा, पूल पार्टी को कराया बंद, एक युवक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, पूल पार्टी का किया व
श्योपुर, 3 अक्टूबर। श्योपुर में एक रिसोर्ट के अंदर पूल पार्टी चल रही थी। पूल पार्टी में मौजूद लोग मस्ती में डूबे हुए थे। जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रिसोर्ट में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रताओं ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया।

शिवपुरी रोड पर स्थित आरआर रिसोर्ट में चल रही थी पार्टी
दरअसल श्योपुर के शिवपुरी रोड पर स्थित आरआर रिसोर्ट में पूल पार्टी चल रही थी। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को लग गई। जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एकजुट होकर आरआर रिसॉर्ट में पहुंच गए और यहां पर उन्होंने पूल पार्टी होते देख हंगामा करना शुरू कर दिया।
स्विमिंग पूल में एक साथ नहा रहे थे लड़का लड़की
जानकारी के अनुसार पूल पार्टी के दौरान पार्टी में मौजूद सभी लोग स्वीमिंग पूल में मस्ती कर रहे थे। इस पर भी विश्व हिंदू परिषद द्वारा कड़ी आपत्ति जाहिर की गई। विश्व हिंदू परिषद ने मौके पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पूल पार्टी में से एक युवक को भी पकड़ा गया। विश्व हिंदू परिषद ने मुस्लिम समाज के इस युवक को पुलिस के हवाले भी किया।
पूल पार्टी को बताया संस्कृति के खिलाफ
रिसोर्ट के अंदर हंगामा करने वाले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पूल पार्टी को संस्कृति के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी भारतीय संस्कृति को काफी नुकसान पहुंचता है इसलिए ऐसे आयोजन नहीं होने चाहिए। विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग भी की है।
रिसोर्ट संचालक ने भी दिया थाने में आवेदन
इस पूरे मामले के बाद रिसोर्ट के संचालक ने भी कोतवाली में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है हालांकि इस पूरे प्रकरण में पुलिस का कहना है कि रिसोर्ट में स्विमिंग पूल संचालित है लेकिन इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है इसलिए रिसोर्ट संचालक से स्विमिंग पूल को बंद करने की बात कही गई है।












Click it and Unblock the Notifications