श्योपुर में डकैत गुड्डा गुर्जर ने दी दस्तक, जंगल में सर्चिंग के लिए उतरी पुलिस
श्योपुर में डकैत गुड्डा गुर्जर की खबर मिलने पर जंगल में सर्चिंग के लिए उतरी पुलिस
श्योपुर, 3 अगस्त। चंबल में एक बार फिर से डकैत गिरोह की आमद हो गई है। इस बार चंबल के श्योपुर जिले से डकैत गिरोह की खबर निकल कर सामने आई है। श्योपुर जिले के विजयपुर के जंगल में डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह के मूवमेंट की सूचना पुलिस को मिली है। जिसके बाद पुलिस ने जंगल में डकैत की चर्चा शुरू कर दी है।

विजयपुर के जंगलों में मिली डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह के मूवमेंट की खबर
श्योपुर पुलिस को इस बात की सूचना मिली है कि विजयपुर के जंगलों में डकैत गुड्डा गुर्जर ने अपनी टीम के साथ डेरा डाल लिया है। इसी सूचना पर से श्योपुर पुलिस अलर्ट मूड में आ गई है और श्योपुर पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश में विजयपुर के जंगलों में सर्चिंग शुरू कर दी है।
7 थानों की पुलिस जंगल में उतरी
डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश में 7 थानों की पुलिस विजयपुर के जंगल में उतर आई है। 7 थानों की पुलिस मिलकर डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी मजबूत करना शुरू कर दिया है। पिंन प्वाइंट सूचना मिलने पर पुलिस डकैत की घेराबंदी कर लेगी।
गुड्डा गुर्जर पर है ₹70000 का इनाम घोषित
डकैत गुड्डा गुर्जर पर ₹70000 का इनाम घोषित है। डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश मुरैना और ग्वालियर पुलिस को भी है। डकैत गुड्डा गुर्जर मुरैना जिले में वारदातों को अंजाम देता रहता है इसलिए मुरैना पुलिस के टारगेट पर डकैत गुड्डा गुर्जर है।
डकैत गुड्डा गुर्जर पर हैं कई अपराध दर्ज
डकैत गुड्डा गुर्जर पर ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, मुरैना जिले समेत राजस्थान के धौलपुर में कई मामले दर्ज हैं। गुड्डा गुर्जर पर हत्या, डकैती, अपहरण, लूट की धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। गुड्डा गुर्जर इस वक्त पुलिस की लिस्ट में मोस्ट वांटेड बना हुआ है जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications