नर्मदा पुरम में किसानों को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा, 70 मिनट तक खड़ी रही जीटी एक्सप्रेस
MP News: नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर आज किसानों और रेल अधिकारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, पुलिस ने दिल्ली जा रहे किसानों को ट्रेन से उतार दिया। सभी किसान जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे, तभी स्टेशन पर पुलिस पहुंची और सभी को नीचे उतार लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
बताया जा रहा है कि जीटी एक्सप्रेस ट्रेन में किस संगठन के कुछ पदाधिकारी बैठे हुए थे इस वजह से ट्रेन को 70 मिनट तक रोक कर सर्च किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट असमराम चुरामन ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन से उतारकर श्रीकुंड गार्डन में ठहरने का मैसेज मिला था। बाकी जानकारी नहीं है।

नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटरलिंकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अय्याकन्नू अपने 114 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ दिल्ली जा रहे थे, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं। तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी देने की मांग को लेकर किसान नेता दिल्ली में आंदोलन कर सकते हैं, इस तरह की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने चेन्नई से उनके पीछे पड़ गई। रविवार को नर्मदापुरम में दिल्ली से मिले इनपुट के आधार पर सभी को उतारा गया। किसान नेता और उनके कार्यकर्ता 27 जुलाई को 12615 जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया, जिसमें उन्हें उतारा गया था। अध्यक्ष अय्याकन्नू ने कहा कि पुलिस लॉ एंड ऑर्डर का हवाला दे रही है, लेकिन वह यह स्पष्ट करे कि हमारे लोगों ने क्या किया है? पुलिस हमें हिरासत में लेना चाहती है, जबकि एसोसिएशन के सदस्य थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications