Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: नाम बदलकर हिंदू लड़की से की लव मैरिज, फिर जबरन पढ़ा निकाह, धर्म बदलने का बनाया दबाव

भोपाल, 26 अगस्त: मध्य प्रदेश में 'लव जिहाद' कानून बनने के बाद भी मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम शख्स ने पहले अपना नाम बदलकर एक हिंदू को प्यार के चंगुल में फंसाया और फिर उससे शादी रचा ली। शादी के बाद शख्स और उसके परिवार वालों ने युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। अब पूरे मामले में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

love jihad

इधर, आगर मालवा के सुसनेर पुलिस थाने में एक महिला की शिकायत पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजीव उइने ने बताया कि पीड़िता ने 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। इनके 2 बच्चे हैं। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि 2021 में फिर से निकाह करके महिला पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया। उसके साथ मारपीट की गई। महिला द्वारा रिपोर्ट के आधार पर मारपीट, एट्रोसिटी एक्ट और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी का नाम दरअसल, इरफान नाम के युवक ने अपना नाम बदलकर रोहन रखा था। फिर उसके बाद अपने प्रेम जाल में फंसाकर युवती से भागकर लव मैरिज की थी। 24 साल की पीड़िता जिले के शुजालपुर की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता कॉलेज में पढ़ाई के दौरान आरोपी इरफान के संपर्क में आई थी। शादी के बाद उनकी दो साल की बेटी और एक 11 महीने की बेटा भी है।

जानकारी के मुताबिक दोनों ने तीन साल पहले शादी की थी। वहीं इसी साल फरवरी में उसके साथ जबरन निकाह पढ़ा। वहीं उसका नाम बदलकर आलिया रख दिया। युवती ने अपनी एफआईआर में इरफान और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए मारपीट करने की भी शिकायत दर्ज कराई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+