जीतू पटवारी, बीवी श्रीनिवास और विक्रांत भूरिया सहित सैकड़ों कांग्रेसी को पुलिस ने किया गिफ्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा बेरोजगार युवाओं के मुद्दे महिला अत्याचार, बढ़ते अपराध और सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर मोहन यादव सरकार की पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना, आंसू गैस के गोले छोड़ना व प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना मोहन यादव सरकार का यह शर्मनाक व कायरतापूर्ण कृत्य है।

एक तरफ सरकार अपने द्वारा किया वादे पूरे नहीं कर रही वहीं दूसरी तरफ लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही एवम विरोध करने पर दमन पर उतर आती है, हमने सरकार को काम करने का समय दिया था परन्तु सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर पाई इसलिए अब इस दमनकारी निर्णयों वाली सरकार का विरोध आवश्यक है।

Police arrested hundreds of Congressmen including Jitu Patwari, Biwi Srinivas, Vikrant Bhuria in bhopal protest

पटवारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी बी श्रीनिवास के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन द्वारा किया गया यह कायरतापूर्ण व्यवहार बताता है कि प्रदेश के नागरिकों के प्रश्नों का सरकार के पास कोई जवाब नही, इसके साथ ही हमारे 50 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज द्वारा घायल करना एवम सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना इस सरकार की घबराहट को दर्शाता है।

पटवारी ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के हितों में चाहे वो युवा हों, महिला हों, किसान हों, बेरोजगार हों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े अथवा गरीब हों इन सबकी आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम कांग्रेस पार्टी लगातार करती रहेगी एवं वादाखिलाफी वाली सरकार को वादा निभाने पर मजबूर करेगी।

Police arrested hundreds of Congressmen including Jitu Patwari, Biwi Srinivas, Vikrant Bhuria in bhopal protest

पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी चरम पर हैं, सरकार के संरक्षण में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, मंहगाई का आलम यह है कि लोगां की कमर टूटी जा रही हैं। भाजपा का संकल्प पत्र मात्र दिखावटी साबित हुआ है। महिला उत्पीड़न में प्रदेश पहले से ही नंबर वन है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने हजारों कार्यकर्ताआें के साथ सरकार को नींद से जगाने के लिए भोपाल में आज विधानसभा का घेराव किया।

पटवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की मौजूदगी में प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा किए गए इस विधानसभा घेराव को पुलिस ने बेरिकेटिंग कर असफल करने का प्रयास किया। घेराव हेतु युवा कांग्रेस के कार्यकताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी लिंक रोड़ से छत्रपति शिवाजी (1250) चौराहे की ओर कूंच किया, वहां पहले से ही भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। युवा कांग्रेस ने वहां लगाए गए बेरीकेट्स को तोड़ने का प्रयास किया, पुलिस से झूमा-झटकी हुई, उनके द्वारा बल प्रयोग भी किया गया। लेकिन उत्साही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बेरीकेट्स पर चढ़ गए। कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले तो वाटर केनन का उपयोग किया, कार्यकर्ता विधानसभा भवन तक जाने की मांग कर रहे थे, तभी पुलिस बल द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए और बल प्रयोग किया। इसके बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने, उनका कहना था कि प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों को ''रोजगार दो-या गिरफ्तार करो''।

जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बने इसके लिए आप सब में तड़प होनी चाहिए, इसके लिए आपके मन में हर पल कांग्रेस को मजबूत करने की जिज्ञासा होनी चाहिए। सदन में रामायण और महाभारत जैसा बजट पढ़ दिया। संकल्प पत्र में भाजपा ने वादा किया था कि किसानों की उपज का समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी, क्या हो पा रही है ? सरकार कर ही नहीं सकती। हम गांव-गांव जाकर इसके लिए आन्दोलन करेंगे।

पटवारी ने कहा कि युवा कांग्र्रेस की जिद़ के आगे उन्हें झुकना पड़ा। बाद में पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक डॉ विक्रांत भूरिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, भोपाल शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित युवा कांग्रेस के कई दर्जन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सभी केन्द्रीय जेल ले गए, कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश का यह पहला राज्य मध्य प्रदेश है जहां सरकार युवाओं को रोजागर देने की जगह आनलाइल गेमिंग को वैधानिक कर शिक्षित युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। आपने कहा कि युवा कांग्रेस देश में लोकत्रंत बचाने के लिए अब सड़क पर उतरें। मध्य सरकार अपने हीं संकल्प पत्र के वायदों से भाग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+