मोदी के मन में एमपी, एमपी के मन में मोदी
PM Narendra Modi in Bhopal: संगठन और सरकार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बेहद खास है। उनकी नीतियों पर चलती हुई भाजपा सरकार जनता के हितों की रक्षा कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के निकले पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

ऐसे में जब भोपाल के जंबूरी मैदान में लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राज्य की आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने आई थीं, उस समय अपने संबोधन में उन्होंने एक बार नहीं कई बार पूरे विश्वास के साथ डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस के चाल-चरित्र पर भी बात की।
ये जनसैलाब कह रहा है मध्य प्रदेश के मन की बात
प्रदेश की महिलाओं, युवाओं को लेकर विशेष रूप से उन्होंने बात की। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री ने नया एम और वाई का सूत्र दिया है। एम से तात्पर्य महिला से है और वाई का अर्थ उनके लिए चलाई जाने वाली योजनाओं से है। वे योजनाएं जिससे समाज में सकारात्मक विकास हुआ है। वंचितों को सशक्त होने का अवसर मिला है। इसी परिप्रेक्ष्य में बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा कि ये जनसैलाब, ये उमंग, ये उत्साह, ये कार्यकर्ता का महाकुंभ, महासंकल्प... बहुत कुछ कहता है।
ये दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा
ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है, ये दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा, ये दिखाता है भाजपा और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला। भाजपा ने मध्य प्रदेश में शासन के 20 साल पूरे कर लिए हैं। जो युवा इस बार पहली बार मतदान करेंगे, वे भाग्यशाली होंगे कि उन्होंने केवल भाजपा सरकार देखी है, कांग्रेस सरकार नहीं। भ्रष्टाचार और कुशासन ही कांग्रेस की पहचान थी।
कांग्रेस पार्टी है जंग लगा लोहा - पीएम मोदी
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश को बीमारू बना देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देशहित को समझने का। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में जुटी रही है। कांग्रेस, भारत में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी रही है।
आज 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं
इससे पहले कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश को तेजी से आगे बढा़ाया है। कांग्रेस के राज में जहां गरीबी का अभिशाप भोगने के लिए गरीब मजबूर थे, वहीं आज 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं, यह चमत्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। हमने एक नया मध्य प्रदेश गढ़ने का प्रयत्न किया है।












Click it and Unblock the Notifications