‘Congress की रिमोट की आदत नहीं जा रही', MP Election में दमोह में बोले PM Modi,'लूटने के लिए खास मशीन बनाई थी'
PM Modi Visit: मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार और दिग्गजों की रैलियों में बीजेपी, कांग्रेस के कई रूप बता रही हैं। पीएम मोदी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। अब दमोह की सभा में मोदी ने कांग्रेस की रिमोट वाली आदत को याद दिलाया। यह भी कहा कि 2014 के पहले लूट की मशीन बना रखी थी।
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर मतदान हैं। लिहाजा बचे हुए दिनों में हर नेता अपने अंदाज में जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिशों में जुटा हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने तीन रैलियों के कार्यक्रम के तहत सबसे पहले दमोह पहुंचे।

इस दौरान कार्यक्रम में भीड़ को देख पीएम मोदी ने कहा कि इस विहंग्म दृश्य से साफ है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनना तय है। आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का वंदन। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की रिमोट की आदत नहीं जा रही है, पहले कांग्रेसी प्रधानमंत्री रिमोट से चलते थे, इन दिनों कांग्रेस के अध्यक्ष रिमोट से चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं, लेकिन वो बस नाममात्र के अध्यक्ष रह गए हैं। मैंने कहीं पढ़ा कि कल उन्होंने पांडवों को याद किया था। जब रिमोट चलता है, तब वो सनातन को गाली देते हैं, लेकिन रिमोट बंद होते ही उन्होंने सनातन को याद किया। कल उन्होंने कहा कि भाजपा में 5 पांडव हैं। हमे गर्व है कि हम पांच पांडवों की राह पर चल रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों का पैसा लूटने के लिए कांग्रेस ने एक खास मशीन बनाई थी। वो मशीन ऐसी थी जिसमें सरकार अगर 100 रुपये भेजती थी, तो उसमें से 85 रुपये सीधे कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में पहुंच जाता था। देशवासियों को आज की तारीख 8 नवंबर भी याद है, जब भ्रष्टाचारियों पर बहुत बड़ी कार्रवाई हुई थी। आज की तारीख आते ही कांग्रेस ऐसे बिलबिलाती है, जैसे सबसे ज्यादा काली कमाई उसी को बैंकों में जमा करानी पड़ी हो।
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश ने 10 वर्ष तक कांग्रेस को मौका दिया था। लेकिन किसी को पता ही नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं, क्योंकि सब रिमोट से चल रहा था। आगे कहा कि 'मोदी सिर्फ और सिर्फ आपका सेवक है. आपका जीवन बेहतर हो, आपके जीवन से मुश्किलें कम हो, यही मेरी प्राथमिकता है। देश को आजाद हुए इतने साल हो चुके हैं, लेकिन इतने वर्षों से कांग्रेस देश से एक ही झूठ बार-बार बोलती रही है, गरीबी खत्म करने का नारा देती रही। कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications