MP News: 'PM मोदी ने संकल्प पत्र में देश के स्वाभिमान के साथ रोजगार का भी रखा ध्यान', बोले CM मोहन यादव
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने घोषणा पत्र जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र में देश के स्वाभिमान के साथ रोजगार का भी ध्यान रखा है। विगत 10 वर्षो में पीएम मोदी ने सरकार के काम के माध्यम से सबका दिल जीता है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के काम से हर कोई खुश है। इस बार लोगों ने मोदी जी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बीजेपी इस बार 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बीजेपी को जबरदस्त लोगों का समर्थन मिल रहा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। आगामी चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी 29 सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद देने का जनता मन बना चुकी है।
इस बार सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, वोटों की गिनती 04 जून को होगी। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू होगी, 01 जून तक वोटिंग होगी। मोहन यादव ने कहा कि हमने सेवा का संकल्प ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए सतत संकल्पित होकर कार्यरत है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस हिन्दू-मुसलमान को लड़ाती रही, ताकि मंदिर का निर्माण नहीं हो, मैनपुरी में CM मोहन यादव का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications