ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का PM मोदी ने किया उद्घाटन, CM मोहन यादव ने कुछ यूं जताया आभार

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में देश की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी उदघाटन किया। पीएम मोदी द्वारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आभार व्यक्त किया।

वहीं, पीएम मोदी ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के दौरान कहा कि 16 माह में ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निर्माण पूर्ण कर ग्वालियर ने देश में द्रुत गति से कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह देश में तेज गति से हो रहे विकास का प्रतीक है। हमारी सरकार देश के सभी परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।

Mohan Yadav

वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हवाई सेवाओं का विस्तार छोटे शहरों तक हो रहा है, इससे औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। पीएम ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता घोषणाओं और शिलान्यासों तक सीमित नहीं हैं, हम विकास को धरातल पर उतारने में विश्वास रखते हैं और इसी के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

देश में विकास की अनंत यात्रा का अभियान जारी है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए हम तेज गति से दौड़ रहे हैं। एयरपोर्ट, हाई-वे और रेलवे जैसी अधोसंरचना के साथ-साथ पढ़ाई, पानी और पर्यावरण से जुड़े कार्यों को भी नई गति मिली है। देश में तेजी से हो रहे नगरीकरण के लिए टीयर-टू व टीयर-थ्री शहरों में आधुनिक अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है।

बढ़ती कनेक्टिविटी से हम युवाओं के लिए सुनहरा भविष्य लिखने जा रहे हैं। तो वहीं, सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए युग का बदलता भारत विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा है। पीएम हवाई सेवाओं को हवाई चप्पल पहनने वाले की पहुंच में लाने के लिए प्रयासरत हैं। आज का दिन अनेक कारणों से महत्वपूर्ण है।

एमपी का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है ग्वालियर एयरपोर्ट
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि देश के साथ-साथ प्रदेश में हवाई सेवा का विस्तार किया जा रहा है। ग्वालियर की एयर कनेक्टिविटी देश के प्रमुख शहरों से सुनिश्चित की गई है। ग्वालियर एयरपोर्ट का विस्तार 144 एकड़ भूमि पर किया गया है। यह मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है।

एमपी में अब होंगे 10 एयरपोर्ट
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जबलपुर में एक लाख स्क्वेयर फिट के विमान तल का शुभारंभ हो रहा है। प्रदेश में रीवा,सतना और दतिया में भी एयर पोर्ट बनने जा रहा है। इसके साथ ही उज्जैन,गुना और शिवपुरी में भी हवाई सेवा का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश में अब 10 एयरपोर्ट बन जाएंगे। प्रदेश में अब प्रति सप्ताह एक हजार विमानों का आवागमन हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+