प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछकर फेमस हो गए दमोह के 'राम'
बुंदेलखंड का एक युवा राम पटेल महज 24 घंटे में प्रदेश स्तर पर पूरी भाजपा में पहचान बना चुका है। देश में उसे सर्च किया जा रहा है। दरअसल पीएम के मप्र दौरे के दौरान बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में राम ने पीएम नरेंद् मोदी से एक सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने बहुत ही शानदार जवाब दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता सम्मलेन में पीएम मोदी ने प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं से चर्चा की थी। गरिमामय आयोजन में कुछ कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी से सवाल करने का मौका भी मिला था। इसमें दमोह जिले के सर्रा गांव में रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल को भी अपना सवाल पूछने का मौका मिला था। जिसके जवाब में पीएम मोदी ने बड़े ही विस्तार और गहरे चिंतन के साथ जवाब दिया था। बता दें कि पीएम करीब 8 मिनट तक राम के सवाल के बाद विस्तार से जवाब देते रहे। राम का सवाल था कि 'आपने भी खुद मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता बनकर काम किया है, ऐसे में आप राजनीति के अतिरिक्त सामाजिक जुड़ाव को कैसे देखते हैं?
Recommended Video
पीएम ने यह जवाब दिया था, बूथ कार्यकर्ता के पास बड़ी ताकत होती है
पीएम मोदी ने राम के सवाल के जवाब में कहा कि 'प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोई नीति बनाता है' तो बूथ कार्यकर्ता की दी हुई जानकारी बहुत बड़ी ताकत होती है। हम उन में से नहीं हैं जो एसी कमरों में बैठकर पार्टी चलाते और फतवा निकालते हैं।'
उन्होंने कहा कि 'बूथ के अंदर संघर्ष की जरूरत नहीं है' सेवा ही मार्ग होता है। जब आप जनता से जुड़े छोटे-छोटे काम करोगे, तो मुझे विश्वास है कि पूरे बूथ में कोई परिवार नहीं होगा, जो आपसे दूरी करेगा। आपकी पहचान एक समाज सेवक की तरह बने, इसके लिए लगातार बूथ के लिए काम करें। पीएम मोदी ने विभिन्न उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं को समझाया कि राजनीति और समाज में किस तरह जुड़ाव होता है।












Click it and Unblock the Notifications