पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 91 शहरों में सरकारी FM रेडियो का किया शुभारंभ

PM नरेंद्र मोदी ने देश के 91 शहरों को शुक्रवार को ऑल इंडिया रेडियो की नई एफएम रेडियो ट्रांसमिशन सेवा की सौगात की है। देश की करीब दो करोड़ आबादी तक अब उनके शहर का खुद का आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ हो गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 91 एफएम चैनलों का वर्चुअल लोकार्पण किया

ऑल इंडिया रेडियो ने देश के 18 राज्य और 2 केंद्र शासित राज्यों के 91 शहरों में नए आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ किया गया। बुंदेलखंड के दमोह और पन्ना सहित मप्र के कई शहर भी इसमें शामिल हैं, जहां सरकारी एफएम सेवा प्रारंभ की गई है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सेवा का वर्चुअली शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो की नई सेवा 91 नए एफएम रिले सेंटरों का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली में सुबह 11 बजे वर्चुअली रुप से आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर एफएम रेडियो की शुरूआत की है। अधिकृत रूप से जारी जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देश के 18 राज्यों और दो केंद्र शासित राज्यों के ऐसे शहरों में आकाशवाणी के एफएम रिले सेंटरों का शुभारंभ किया गया है।

Recommended Video

    World Radio Day 2023: विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है? | वनइंडिया हिंदी

    इन 91 शहरों में करीब दो करोड़ से अधिक की आबादी को इसका लाभ मिल सकेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के दमोह और पन्ना सहित इंदौर संभाग के दो शहरों सहित शिवपुरी भी शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+