MP के इस शहर में प्लास्टिक बैन, उपयोग करने वालों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन

मध्यप्रदेश में आगामी सिंहस्थ 2028 एवं वर्तमान में ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने ओंकारेश्वर में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक बैन को लेकर दुकानदारों से चर्चा कर निरीक्षण किया।

साथ ही सीएमओ ओंकारेश्वर को निर्देश दिए कि सिंगल यूज पैकेजिंग मटेरियल प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करें। उन्होंने बड़ चौक एवं झूला पुल पर ट्रस्ट द्वारा सुविधा केंद्र बनाने के लिए कहा तथा प्रोटोकॉल की नयी व्यवस्था जिससे भक्तों को एसएमएस द्वारा वॉलिंटियर का नाम एवं नंबर प्राप्त हो सकेगी की प्रग्रति देखी।

Khandwa

उन्होंने बताया कि, मंदिर वेबसाइट का नवीकरण किया जा रहा है, जिससे भक्तों को जल्द ही नई सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने प्रसादालय के पास बने विश्रामालय को पुनः शुरू करने को कहा। उन्होंने बताया कि गजानन आश्रम के पास पुराने आंगनवाडी भवन को ट्रस्ट विश्रामालय में परिवर्तित करेगा। साथ ही राम मंदिर में बने रैंप का पूर्ण रूप से उपयोग किया जायेगा। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया।

साथ ही बताया कि, नई व्यवस्था से यात्री एवं भक्त कुबेर भंडारी पार्किंग से सीधे ब्रह्मपुरी पार्किंग में जा सकेंगे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने गर्मी को देखते हुए नए कूलर, पानी की व्यवस्था एवं साफ सफाई रखने के निर्देश मंदिर ट्रस्ट को दिए।

ममलेश्वर लोक का हुआ है निर्माण

ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने इसके आसपास हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ओंकारेश्वर मंदिर एवं ममलेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया भी बनाया जायेगा। 31 मार्च से नाव में डीजल इंजन एवं शहर में प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये दर्शन हेतू वन-वे रूट बनाया जायेगा, जो पुराने बस स्टैण्‍ड से प्रारंभ होगा। बैठक में ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये जरूरी सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

कुलमिलाकर, देखा जा तो मध्यप्रदेश में आगामी सिंहस्थ 2028 एवं वर्तमान में ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने ओंकारेश्वर में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक बैन को लेकर दुकानदारों से चर्चा कर निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े- MP News: कहां बनेंगे मजदूरों के लिए पक्के घर, CM मोहन यादव ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+