रक्षक भी बन गया भक्षक : भाई ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में चचेरे भाई-बहन के रिश्तों को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक रक्षक भाई ही भक्षक बन गया और अपनी नाबालिग बहन को हवस का शिकार बना लिया, जिससे वह गर्भवती हो गई तो अबॉर्शन तक करवा डाला।

physically attacked by Cousin on Minor Girl in Damoh Mp


दमोह एसपी विवेक सिंह के अनुसार 12 साल पहले एक बच्ची के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। लड़की भी उसके साथ चली गई थी। कुछ समय बाद उसके असली पिता का भाई और पिता उसकी माँ के पास आए और लड़की को अपने साथ ले जाने की मिन्नतें करने लगे। लड़की की माँ और सौतेले पिता ने लड़की को उसली असली दादा और चाचा को सौंप दिया।

चाचा के घर पहुंची मासूम को पहले तो ठीक तरीके से रखा गया लेकिन कुछ साल बाद उसे यातनाएं देना शुरू किया गया। चचेरे भाई ने उसका दुष्कर्म किया और फिर कई दिनों तक डरा-धमकाकर देह शोषण करता रहा। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई। इस पर उसे दमोह लाकर उसका गर्भपात करवाया गया। बुधवार देर रात पीड़िता का मामा और परिवार वाले इस बात को लेकर आरोपी के गावं में पहुंचे तो आरोपी और उसके परिवार ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़िता पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+