MP News: फलोदी सट्टा बाजार का बदला अनुमान, 7 सीटों पर रहेगी जबरदस्त फाइट, जानिए बीजेपी को कितनी सीटें मिलेगी

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के परिणामों की तारीख नजदीक आते ही राजस्थान का सबसे चर्चित सट्टा बाजार का आकलन एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, इस बार फलोदी सट्टा बाजार की माने तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस साल 2014 या साल 2019 जैसी स्थिति में ही रहेगी। हालांकि राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति पिछले लोकसभा चुनाव से बहुत बेहतर मानी जा रही है।

बता दे तीन चरणों की वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार देशभर में भाजपा को जितनी सीटें दे रहा था. लेकिन चौथे चरण हो जाने के बाद सट्टा बाजार ने उसमें कुछ कमी कर दी है। अब देशभर में फलोदी सट्टा बाजार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता इस आकलन के बाद चौंक गए हैं।

Phalodi Satta Bazar Changed prediction know how many seats BJP Congress will get in election 2024

सट्टा बाजार के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के अनुसार भाजपा को 27 से 28 सीटें मिल सकती हैं। साल 2019 में भाजपा ने प्रदेश की 29 में से 28 सीटें जीती थी जबकि साल 2014 में भाजपा ने प्रदेश की 27 सीटें जीती थी।

वही मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक या दो सीटें ही मिल सकती हैं। हालांकि राजस्थान में 25 में से भाजपा को 18 से 20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं सामान्य रूप से देखा जाए तो मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर मानी जा रही है, जिसमें छिंदवाड़ा मंडला, सतना, मुरैना, ग्वालियर, राजगढ़ और झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में कशमकश वाला मुकाबला माना जा रहा है। यहां चुनाव परिणाम भाजपा कांग्रेस में से किसी के पक्ष में भी जा सकते हैं।

Phalodi Satta Bazar Changed prediction know how many seats BJP Congress will get in election 2024

कुल कितनी सीटों का अनुमान

यूपी में भी कम मतदान के कारण बीजेपी को नुकसान हो सकता है, लेकिन फिर भी सत्ताधारी दल यानी बीजेपी को 80 में से करीब 62 से 65 सीटों की संभावना है। गुजरात में 24 से 25, मध्य प्रदेश में 27 से 29, दिल्ली में 4-5 और पंजाब में 2-3 सीटों की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 15 से 19, हिमाचल प्रदेश में 4, और छत्तीसगढ़ में 10 से 11 सीटों की संभावना हैं। सट्टा बाजार के मुताबिक बीजेपी को देशभर में 280 से 290 सीटों की संभावना है, जबकि कांग्रेस को केंद्र में 70 से 85 सीटों की संभावना है।

110 करोड़ रुपए का दांव

बता दे लोकसभाल चुनाव 2024 के चार चरण तक फलोदी सट्टा बाजार में 110 करोड़ रुपए दांव पर लग चुके हैं। तीन चरण का मतदान अभी बाकी है। पूरे लोकसभा चुनाव 2024 में फलोदी सट्टा बाजार में सट्टे का कारोबार 300 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

लोकसभा चुनाव 2024 में चार चरण पूरे हो चुके हैं। लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 379 सीटों पर वोट डाले चुके हैं। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के हर चरण के मतदान के साथ-साथ फलोदी सट्टा बाजार में सट्टा भी बढ़ता जा रहा है।

फलोदी सट्टा बाजार का इतिहास

यूं तो फलोदी सट्टा बाजार करीब 500 साल पुराना है। शुरुआती दिनों में यहां सांडों की लड़ाई तक पर सट्टा जाया करता था। बाद में यह बाजार चुनाव परिणाम का सटीक अनुमान व आंधी-बारिश के सट्टे में भी माहिर हुआ। कहते हैं कि 1952 के विधानसभा चुनाव में स्‍थानीय लोगों ने फलोदी सट्टा बाजार में हार-जीत पर दांव लगाया था। तब से अब तक हर चुनाव में यहां करोड़ों का सट्टा है। लोकसभा चुनाव 2024 में तीन करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+