Shivpuri News: पेशाब कांड के बाद मल कांड, शिवपुरी में गंदगी खिलाने वाले आरोपियों के घर चला मामा का बुलडोजर
Shivpuri News:
Shivpuri News: मध्य प्रदेश में एकबार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले में दो दलित युवकों को जूते चप्पल की माला पहना कर पहले जुलूस निकाला फिर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने मल ठूंस दिया। इससे लोगों में आक्रोश है। इस मामले का खुलासा होते ही प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। [वीडियो नीचे]
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भी अमानवीय व्यवहार के इसी तरह के घटना में प्रवेश शुक्ला के मकान पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी और अब दूसरे दिन शिवपुरी जिले की ग्राम नरवर वरखाड़ी में भी अमानवीय व्यवहार करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की गई।

इस घटना में 7 लोगों पर 2 युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में अपराध दर्ज किया गया था। 7 आरोपियों में 2 महिलाएं शामिल हैं। 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। 1 आरोपी फरार है।
Recommended Video
वरखाड़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर कुछ लोगों ने अर्जुन जाटव और संतोष केवट नाम के दो युवकों को लड़कियों की फोटो खींचने के आरोप में पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने मिलकर युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद दोनों युवकों के गले में जूते चप्पल की माला पहना दी थी। ग्रामीण इतने पर भी नहीं रुके थे ग्रामीणों ने मल (मैला) उनके मुंह में डाल दिया। साथ ही उनके कपड़ों पर भी फेंक दिया। इसके बाद दोनों युवकों का जुलूस निकालते हुए पुलिस के हवाले कर दिया था।
दोनों युवकों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार और उनके साथ मारपीट करने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों पीड़ित युवकों की शिकायत पर इस घटना में पुलिस ने वरखाड़ी गांव के रहने वाले
शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीशा बानों,अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, , साइना बानों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। एक आरोपी वकील खान को छोड़कर सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। फरार वकील खान की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications