देश के सबसे साफ सुधरे शहर में खतरनाक केमिकल से लोग हुए बेहाल
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोग सो कर उठे और उनकी आंखों से जलन और आंसू निकलने लगे फिर बाद में कई महिलाएं बेहोश भी होने लगीं। केमिकल की बदबू से भगीरथपुरा के नाले के आस-पास रहने वाले लोगों की हालत खराब हो गई। जैसे ही नगर निगम, विधायक और प्रशासन को इसकी जानकारी लगी उसके बाद मौके पर टीम ने नाले के आसपास छिड़काव कराया।

दरअसल, इंदौर के भागीरथपूरा इलाके में बुधवार सुबह 5 बजे से ही लोगों की आंखों में जलन होने लगी। कई महिलाओं को उल्टी हुई, तो कई लोगों को चक्कर भी आए, जैसे ही घटना की जानकारी अधिकारियों को लगी मौके पर नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इलाके में नाले के पास ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। साथ ही डॉक्टरों की टीम को रहवासियों के इलाज के लिए भेजा। सैकड़ों की संख्या में यहां के लोग उस रासायनिक पदार्थ से प्रभावित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि भागीरथ पूरा में नाले से अज्ञात लोगों ने केमिकल से भरा टैंकर खाली किया था जिसके बाद से ही रहवासियों को परेशानी शुरू हुई। पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक सुदर्शन गुप्ता और कांग्रेस के कमलेश खंडेवाल भी रहवासियों से मिलने पहुंचे।

वहीं इस घटना के बाद सियासत भी शुरू हो गई। कांग्रेस के कमलेश खण्डेवाल ने इसे नगर निगम की लापरवाही बताया और कहा की कैसे कोई अज्ञात ट्रैंकर केमिकल नाले में डाल सकता है। पुलिस अधिकारी प्रशांत चौबे की माने तो केमिकल का सैंपल लिया गया है और जल्द ही पता करने की कोशिश की जा रही है कि किसने यहां केमिकल डाला। वही एहतियात के तौर पर परदेशीपुरा पुल से लेकर भागीरथपुरा चौकी तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची कर लोगों की आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया है।
ये भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री सतीश महाना बने आयुष्मान योजना के लाभार्थी, एलॉट हुआ आईडी नंबर
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications