कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एमपी सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र से आने वालों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग

भोपाल। कोरोना वैक्‍सीनेशन के बाद कोरोना संक्रमित मामलों में जहां कमी देखी जा रही थी वहीं अचानक से अब मामले बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए हर राज्‍य फिर से नई गाइडलाइन जारी कर रही हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किया है। इस गाइडलाइन के मुताबिक भोपाल, इंदौर सहित महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में सभी प्रकार के कार्यक्रमों में हाल की क्षमता से 50 फीसद लोग ही शामिल हो सकेंगे। मास्क नहीं पहनने वालों पर भी सख्ती की जाएगी। आपको बता दें कि इस सीमा से लगभग 12 जिले सटे हुए हैं।

Recommended Video

      कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एमपी सरकार का बड़ा फैसला
      कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एमपी सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र से आने वालों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग

      मध्य प्रदेश सरकार ने कहा, "भोपाल, इंदौर और 12 अन्य जिलों के प्रशासन को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और 7 दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन से गुजरना होगा।" आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र में कोरोना के मामलों में अचानक से बढ़ोत्तरी हुई है।

      ये हैं वो जिले जहां 50 फीसदी क्षमता का इस्तेमाल हो सकेगा

      • भोपाल
      • इंदौर
      • बालाघाट
      • सिवनी
      • बैतूल
      • छिंदवाड़ा
      • बड़वानी
      • बुरहानपुर
      • खंडवा
      • खरगोन

      आपको बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 16,620 नए मामले सामने आए। जो साल 2021 में एक दिन में आए सबसे अधिक केस हैं। इसके साथ ही महाराष्‍ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,14,413 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+