MP : चलती बस की खिड़की से महिला कर रही थी उल्टी, खंभे से सिर कटकर नीचे गिरा, सीट पर पड़ा रहा धड़
Panna News, पन्ना। मध्यप्रदेश के सतना से छतरपुर जा रही एक निजी बस में महिला यात्री को उल्टी के दौरान चलती बस में गर्दन बाहर निकालना महंगा पड़ गया।महिला यात्री आशा रानी खरे का सिर क्रॉसिंग के दौरान खंभे से टकरा गया और सिर कटकर जमीन पर में गिर गया। घटना होते ही बस में चीख-पुकार मच गई और बस को सड़क किनारे खड़ा कर चालक भाग गया।

जानकारी के अनुसार रीवा से हरपालपुर तक चलने वाली बस में सवार एक महिला यात्री को देवननगर के पास उल्टी की शिकायत हुई तो वह खिड़की के पास सीट पर बैठ गई और सिर बाहर निकालकर उल्टी करने लगी। इस दौरान बस पन्ना शहर की जगा चौकी आस-पास पहुंची थी।
यहां क्ल्कि करके देखें अधिक तस्वीरें व वीडियो

क्रॉसिंग के खम्भे का नहीं चला पता
चलती बस से महिला यात्री उल्टी करने में व्यस्त थी और सामने से आए क्रॉसिंग के खम्भे का उसे पता ही नहीं चला। महिला का सिर खम्भे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिर कटकर नीचे गिर गया और महिला का धड़ बस में सीट पर रह गया।

महिला यात्री का सिर कटने के बाद बस में हो गया खून ही खून
घटना का पता लगते ही चालक ने बस सड़क किनारे रोक दी और फरार हो गया। बस में खून ही खून हो गया। अन्य यात्री दहशत में आ गए। बस रुकने पर नीचे उतरे। यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का धड़ व सड़क किनारे पड़ा कटा सिर उठाकर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इस यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
बस में सवार दूसरे यात्री ने पन्ना की चलती बस में महिला का सिर कटने की चौंका देने वाली घटना का आंखों देखा हाल बयां किया तो सुनने वालों की भी रूह कांप उठी। सहयात्री ने बताया कि वो महिला अचानक बोलीं कि उसके उल्टी होने वाली है। इसलिए खिड़की के पास बैठने दिया जाए। वह खिड़की के पास वाली सीट पर बैठकर अपना सिर बस की खिड़की से बाहर निकाल लिया था और उल्टी करने लगी थी। मुश्किल से पांच मिनट बाद अचानक तेज आवाज आई और महिला यात्री सिर कटी लाश के रूप में पास बैठी नजर आई। यह देख अन्य यात्री भी दहशत में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications