Panna Tiger Reserve: टाइगर सफारी के लिए गए थे जंगल, कैंप होटल में आ गया 'टाइगर', दहशत में आ गए सैलानी
पन्ना टाइगर रिजर्व में एमपी टूरिज्म के होटल जंगल कैंप के पास बीती रात में एक टाइगर गुर्राते हुए तफरी करते पहुंच गया। टाइगर की गुर्राहट सुनकर सैलानियों के होश उड़ गए। कई तो दरवाजा बंद कर कमरों में बंद हो गए थे।

मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने से अब ये जंगल के बाहरी इलाकों तक नजर आने लगे हैं। टाइगर रिजर्व के घने जंगलों को छोड़ कभी सड़क पर, कभी खेतों तो कभी आबादी वाले इलाकों में इनकी धमक देखने को मिल रही है। बीते रोज पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला स्थित जंगल कैंप होटल परिसर में टाइगर पहुंच गया। जिसे देख सैलानी दहशत में आ गए।
पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला गेट के पास स्थित एमपी टूरिज्म के जंगल कैंप होटल के परिसर में रात के अंधेरे में घूमते एक टाइगर का वीडियो वायरल हो रहा हैं। किसी टूरिस्ट ने यह वीडियो दो दिन पहले बनाया था। इसमें एक टाइगर रात के अंधेरे में गुर्राते हुए जंगल कैंप होटल परिसर में टहलते नजर आ रहा है। ऊपर बालकनी में खड़े एक टूरिस्ट द्वारा शूट करना बताया जा रहा है। टाॅर्च की रोशनी में टाइगर मस्ती में घूमते हुए टाइगर स्पष्ट दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पहली दफा टाइगर की मौजूदगी बताई गई है।
Recommended Video

पन्ना टाइगर रिजर्व में सड़क व जंगल के साथ-साथ बाघों का विचरण अब होटलों के आसपास भी देखा जा रहा है। पीटीआर के मड़ला गेट के पास स्तिथ एमपी टूरिज्म के होटल जंगल कैंप में रुके टूरिस्टों में हड़कंप मच गया। एक बाघ होटल की तरफ आते दिखाई दिया। बाघ की आवाज सुनते ही एक घड़ी के लिए टूरिस्टों की सांस थम गई। कुछ टूरिस्ट टॉर्च जलाकर बाघ को देखने लगे। यह शानदार वीडियो अपने.अपने मोबाइलों में कैद कर लिया।
आपको बता दें कि पीटीआर में बाघों के सड़क पार करते राहगीरों को आए दिन दीदार होते रहते हैं। पीटीआर में वर्तमान समय में 80 के लगभग छोटे.बड़े बाघ विचरण कर रहे हैं।पीटीआर में सफारी करने आने वाले पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पर्यटकों के साथ.साथ आम राहगीरों को भी बाघों का दिखना पीटीआर के आसपास की सड़कों व जंगल के जुड़े हुए गांवों में आम बात है।












Click it and Unblock the Notifications